Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Asian Games 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, लवलीना का गोल्ड और सेलिंग में दो ब्रॉन्ज; सुजीत फाइनल में
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Asian Games 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, लवलीना का गोल्ड और सेलिंग में दो ब्रॉन्ज; सुजीत फाइनल में

Featuredsports

Asian Games 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, लवलीना का गोल्ड और सेलिंग में दो ब्रॉन्ज; सुजीत फाइनल में

Hum Vatan News
Last updated: October 2, 2026 3:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 के आखिरी दौर में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को भारत की झोली में कई अहम मेडल आए। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं सेलिंग में नेत्रा कुमानन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कुश्ती में सुजीत कलकल ने फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

Contents
लवलीना ने जीता गोल्ड मेडलसेलिंग में नेत्रा कुमानन को ब्रॉन्जसुजीत कलकल ने फाइनल में बनाई जगहदीपांशी ब्रॉन्ज की रेस मेंआर्चरी में भारत को सिल्वर भी मिलासेलिंग में एक और ब्रॉन्जप्रिया मलिक और रजत रूहल को झटका

लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल

भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में उनका सामना चीन की जियी बाओ से हुआ, जहां लवलीना ने 5-0 से जीत दर्ज की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

एशियन गेम्स में महिला मुक्केबाजी में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल बताया गया है। इससे पहले मैरी कॉम ने 2014 में भारत के लिए महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सेलिंग में नेत्रा कुमानन को ब्रॉन्ज

सेलिंग में भी भारत के खाते में एक और पदक आया। महिलाओं की डिंगी इवेंट में नेत्रा कुमानन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। दो रेस वाले फाइनल में नेत्रा पहली रेस में छठे स्थान पर रहीं, जबकि दूसरी रेस में उन्होंने जीत हासिल की।

कुल परिणाम के आधार पर वह थाईलैंड की सोफिया मोंटगोमरी और सिंगापुर की जानिया आंग के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की स्पर्धा में विष्णु सरवनन चौथे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज से चूक गए।

सुजीत कलकल ने फाइनल में बनाई जगह

कुश्ती में भारत के लिए सुजीत कलकल ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में सुजीत ने जापान के कोटारो कियोका को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।

इससे पहले सुजीत ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के अब्बास इब्राहिमजादेहसवादकौह को मात दी थी। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अफगानिस्तान के सैयद ओमर जाजई को 13-3 से हराया था।

दीपांशी ब्रॉन्ज की रेस में

महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में दीपांशी को शुरुआती मुकाबले में जापान की युई सुसाकी से 11-0 से हार मिली थी। हालांकि, रेपेचेज में वापसी करते हुए दीपांशी ने कंबोडिया की सैमनांग डिट को टेक्निकल सुपीरियरिटी से हराया और ब्रॉन्ज मेडल की रेस में जगह बना ली।

अब उनका मुकाबला कजाकिस्तान की जेनेप बायानोवा से होगा।

आर्चरी में भारत को सिल्वर भी मिला

आर्चरी में भारतीय मिक्स्ड रिकर्व टीम ने भी पदक जीता। कुमकुम और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी को फाइनल में चीन के खिलाफ 5-3 से हार मिली, जिसके बाद भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले भारतीय महिला रिकर्व टीम ने कोरिया को 5-3 से हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम का यह पहला स्वर्ण पदक है।

CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

सेलिंग में एक और ब्रॉन्ज

महिलाओं के स्किफ इवेंट में भी भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला। हर्षिता और शीतल को यह पदक चीन की टीम के डिसक्वालीफाई होने के बाद मिला। इसके साथ सेलिंग में भारत के पदकों की संख्या भी बढ़ी।

प्रिया मलिक और रजत रूहल को झटका

कुश्ती में प्रिया मलिक को महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में किर्गिस्तान की मेदेत किजी के खिलाफ 6-1 से हार मिली। वहीं पुरुषों के 125 किलोग्राम वर्ग में रजत रूहल को कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेक ने 8-3 से हराया। दोनों के लिए रेपेचेज का रास्ता उनके प्रतिद्वंद्वियों के फाइनल में पहुंचने पर निर्भर था, लेकिन यह मौका नहीं बन सका।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आज आर्चरी, कुश्ती, गोल्फ, ताइक्वांडो, साइकिलिंग, सेलिंग, वॉलीबॉल और अन्य खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत के पदकों की संख्या में आगे भी इजाफा होने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

SIR के विरोध में जंतर-मंतर पर हंगामा, 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Featured देश - विदेश
Pratyusha Banerjee Suicide Case: प्रत्युषा बनर्जी केस में 10 साल बाद फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- ट्रायल के लिए पर्याप्त सबूत नहीं
entertainment Featured
PM Modi Peace Efforts : रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, समाधान को लेकर कही बड़ी बात
Featured देश - विदेश
Flydubai Pilot Smit Machchhar: PM मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित मच्छर, बताया कैसे घायल होने के बाद भी खोला कॉकपिट का दरवाजा
Featured international देश - विदेश
NCERT Class 9 Syllabus Change: रूसी-फ्रांसीसी क्रांति हटाई, 7वीं सदी के बाद का भारतीय इतिहास और रानी अब्बक्का जुड़ीं
education Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निलंबित IPS रतनलाल डांगी के मामले की सुनवाई, जांच में आरोप सही पाए जाने का दावा
Featured छत्तीसगढ़
Surrendered Women Naxalites Film Debut : छत्तीसगढ़ की 9 पूर्व महिला नक्सलियों की फिल्मी दुनिया में एंट्री, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा अभिनय का हुनर
Featured छत्तीसगढ़
CG Job Alert : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 हजार पदों पर भर्ती का अवसर, जानें तारीख
Featured job छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Train Cancelled December : दिसंबर में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें नहीं चलेंगी, टिकट बुकिंग से पहले जानें वजह

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Jitiya Vrat 2026 : जितिया व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नहाय-खाय, निर्जला उपवास और पारण के नियम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, 6 महीने पहले हुई थी शादी, घर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?