Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कई लोगों को रौंदा… 2 की मौत, कई घायल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कई लोगों को रौंदा… 2 की मौत, कई घायल

Featuredदेश - विदेश

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कई लोगों को रौंदा… 2 की मौत, कई घायल

Hum Vatan News
Last updated: April 8, 2025 11:01 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नाहरगढ़: जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कहर बरपा दिया. सड़क पर जिस किसी को सामने पाया, उसे रौंदते हुए कार चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक राहगीर और अन्य वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि नियंत्रण खोते ही कई लोगों को कुचल दिया गया. कार ने कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी चपेट में ले लिया. हादसे की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस और दुर्घटना थाना उत्तर की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की पहचान की जा रही है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

डरो मत, इनकम टैक्स वाला नहीं… जब मुद्रा योजना का लाभार्थी कमाई बताने से झिझका, तो PM मोदी ने ली चुटकी

- Advertisement -
HTML5 Icon

नाहरगढ़ हिट एंड रन केस में कार चालक उस्मान को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. उस्मान जयपुर में ही वीकेआई इलाक़े में लोहे के बेड बनाने की फ़ैक्ट्री चलाता है. बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक़्त उस्मान नशे में धुत था. उसका मेडिकल करवाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कार आरोपी की फ़ैक्ट्री के नाम ही रजिस्टर है.

CG News : गैस लीक होने से नगरनार स्टील प्लांट में लगी आग, मचा हड़कंप

मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई 

नाहरगढ़ इलाके में रविवार रात हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. आज सुबह शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में पहले ही ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौत हो चुकी है. हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50) और अंशिका (24) के रूप में हुई है. सभी को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही कार(RJ14UJ6504) ने नाहरगढ़ रोड पर अनियंत्रित होकर कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रौंद दिया. टक्कर के बाद कार चालक उस्मान मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Horoscope
07 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को होने वाला है धन लाभ, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद….अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वानखेड़े में बॉलीवुड का जलवा, राहा संग टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे रणबीर-आलिया
Featured खेल मनोरंजन
India LPG Emergency 2026 : भारत में रसोई गैस इमरजेंसी ईरान-इजराइल जंग की आहट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश
business
Digital Arrest Fraud
Digital Arrest Fraud : साइबर क्राइम ATS अफसर बनकर बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, ₹2.25 करोड़ की बड़ी ठगी
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

UPSC Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की AIR-1, 958 अभ्यर्थियों का चयन

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : होली के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले

By
Hum Vatan News
1 Min Read
UPSC Result
Featuredछत्तीसगढ़

UPSC Result : UPSC में चमके छत्तीसगढ़ के लाल DSP डायमंड सिंह ध्रुव ने हासिल की 623वीं रैंक, अब बनेंगे IPS

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?