Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Bank Holidays in September 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Bank Holidays in September 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

Featurednational

Bank Holidays in September 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

Hum Vatan News
Last updated: August 30, 2026 7:50 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Bank Holidays in September 2026: सितंबर 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की कुल 15 दिन छुट्टियां रहेंगी। इनमें रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

Contents
सितंबर में रविवार और शनिवार को बैंक रहेंगे बंदकिस राज्य में कब रहेगी बैंक की छुट्टी?ओडिशा और गोवा में लगातार दो दिन बैंक बंदअसम और केरल में भी लगातार दो दिन छुट्टीसिक्किम में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंकऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

सितंबर में रविवार और शनिवार को बैंक रहेंगे बंद

सितंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने की वजह से भी सभी बैंक बंद रहेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन नियमित छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों में 4, 11, 12, 14, 15, 21, 22, 23 और 25 सितंबर को स्थानीय त्योहारों और अन्य कारणों से बैंक बंद रहेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

किस राज्य में कब रहेगी बैंक की छुट्टी?

4 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और गोवा को छोड़कर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

11 सितंबर: जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण शहर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में भी बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वारासिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी जैसे अवसरों के चलते महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर: गुजरात, ओडिशा और गोवा में संवत्सरी, नुआखाई महोत्सव और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव और श्री नारायण गुरु समाधि महोत्सव के कारण असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर: झारखंड में कर्मा पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह की जयंती के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

25 सितंबर: सिक्किम में इंद्रजात्रा त्योहार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।

Bilaspur Khaparganj Violence : बिलासपुर के खपरगंज में विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव के बाद मचा हड़कंप’ भारी पुलिस बल तैनात, 16 संदिग्ध हिरासत में

ओडिशा और गोवा में लगातार दो दिन बैंक बंद

सितंबर में ओडिशा और गोवा में 14 और 15 सितंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 सितंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण इन राज्यों में उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

असम और केरल में भी लगातार दो दिन छुट्टी

असम और केरल में 20 सितंबर को रविवार और 21 सितंबर को स्थानीय त्योहार के कारण लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

सिक्किम में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

सिक्किम में सितंबर में बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। यहां 25 सितंबर को इंद्रजात्रा, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक तीन दिन लगातार बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। हालांकि, किसी शाखा में नकद जमा, चेक से जुड़े काम या अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी जरूर जांच लें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

पुलिस की छापेमारी के बाद दो स्पा सेंटरों पर गिरी गाज, नगर निगम ने किया सील’ जांच में सामने आई नियमों की अनदेखी
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi: ‘भारत को ड्रग्स मुक्त बनाना है’, मन की बात में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
Featured national
‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में CM Sai’ का बड़ा संदेश, नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत’ सभी से भागीदारी की अपील
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बिजली बिल का बोझ होगा कम, प्रदेश के हजारों घरों में लगे रूफटॉप सोलर’ 95 हजार से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
Featured छत्तीसगढ़
Nepal Flood News : मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके और बच गई जान’ रायपुर के 5 दोस्तों ने सुनाई नेपाल बाढ़ की रूह कंपाने वाली कहानी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बढ़ी दूध से बने पनीर की खपत, 40 से 50 रुपये तक महंगा हुआ पनीर’ डेयरी और दुकानों पर बढ़ी पूछपरख
Featured छत्तीसगढ़
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलने जा रहे ये बड़े नियम’ LPG सिलेंडर, टैक्स रिटर्न और बैंकिंग से जुड़े बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानें पूरी डिटेल
Featured देश - विदेश
CG News : रायपुर के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस की छापेमारी, 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात’ दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक सामग्री
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Bilaspur Khaparganj Violence : बिलासपुर के खपरगंज में विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव के बाद मचा हड़कंप’ भारी पुलिस बल तैनात, 16 संदिग्ध हिरासत में

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी प्रशासनिक सेवा, IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई कर लंदन में भी किया काम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredमनोरंजन

Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा को मिला 10 साल पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल का ऑफर!

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?