Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, नए खिलाड़ियों को मिला मौका
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Featuredखेलदेश - विदेश

ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Hum Vatan News
Last updated: April 8, 2025 2:14 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारतीय महिला सेलेक्शन कमिटी ने 27 अप्रैल से शुरू होने वाली सीनियर महिला ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस ट्राई सीरीज में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका महिला टीम हिस्सा लेगी। पहले मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसी मैदान पर ट्राई सीरीज के बाकी सभी मुकाबले भी खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। वहीं स्मृति मंधाना उपकप्तानी की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Contents
रेणुका सिंह और शैफाली वर्मा स्क्वॉड से बाहरइन खिलाड़ियों को पहली बार मिली भारतीय टीम में जगहट्राई सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

CG : मेले में नाबालिग की दादागिरी, झूला ऑपरेटर को चाकू दिखाकर धमकाया,ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मंगवाया था चाकू

- Advertisement -
HTML5 Icon

रेणुका सिंह और शैफाली वर्मा स्क्वॉड से बाहर

इस ट्राई सीरीज के लिए ज्यादातर अनुभवी खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के अलावा बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में प्रतिका रावल, हरलीन देयोल और जेमिमा रोड्रिग्स को चुना गया है। वहीं विकेटकीपर के रूप में ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया स्क्वॉड का हिस्सा हैं। WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाली प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को नहीं चुना गया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तितास साधू भी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। चोटिल होने की वजह से इन दोनों खिलाड़ियो के सेलेक्शन पर कोई विचार नहीं किया गया है। वहीं शैफाली वर्मा को फिर से टीम से बाहर रखा गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन खिलाड़ियों को पहली बार मिली भारतीय टीम में जगह

ट्राई सीरीज के लिए भारत ने अपने स्क्वॉड में तीन नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। WPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रही लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को मौका मिला है, उन्होंने इस सीजन 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज शुचि उपाध्याय का भी चयन हुआ है, जिन्होंने चैलेंजर ट्रॉफी में 18 विकेट लेकर काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं गुजरात जायंट्स की तेज गेंदबाज काशवी गौतम को भी इस ट्राई सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। काशवी गौतम ने WPL 2025 में 11 विकेट लिए थे।

Hit And Run Case : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 1 की हालत गंभीर

ट्राई सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Big Revelation of Cyber Fraud In CG : साइबर ठगी का ‘म्यूल अकाउंट’ नेटवर्क ध्वस्त’ 300 से अधिक खातों से करोड़ों का खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
मोदी पर विवादित बयान के बाद बैकफुट पर खड़गे, कहा- गलत मतलब निकाला गया
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम’ महिला आरक्षण मुद्दे पर 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब, 4 अधिकारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : NH-353 पर पुलिस का बड़ा एक्शन’ बस यात्री के पास से 46 लाख की चांदी जब्त, मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
SSP Shashi Mohan Singh : पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक , अंतरराज्यीय लुटेरे को पकड़ने के लिए बिछाया गया था डिजिटल जाल
Featured छत्तीसगढ़
Coal Scam Money Laundering Case
Coal Scam Money Laundering Case : कोयला घोटाले की आंच में झुलसी आई-पैक , विनेश चंदेल की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता ऑफिस पर ताला
Featured देश - विदेश
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम’ Bhupesh Baghel का BJP पर तीखा वार— “तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को CM बना दीजिए”
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Sabarimala Supreme Court Hearing
Featuredदेश - विदेश

Sabarimala Supreme Court Hearing : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी , ईश्वर और उसकी रचना (इंसान) के बीच अपवित्रता का भेद कैसे हो सकता है

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

22 साल बाद बड़ा धमाका’ Salman Khan और Abhishek Bachchan साथ दिखेंगे ‘Raja Shivaji’ में, फैंस एक्साइटेड!

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Gulshan Khemani Arrested
Featuredछत्तीसगढ़

Gulshan Khemani Arrested : करण खेमानी की तलाश तेज , बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?