Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Bengaluru Murder Case: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, सिलबट्टे से की 7 लोगों की हत्या
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Bengaluru Murder Case: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, सिलबट्टे से की 7 लोगों की हत्या

Featurednational

Bengaluru Murder Case: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, सिलबट्टे से की 7 लोगों की हत्या

Hum Vatan News
Last updated: November 6, 2026 1:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बेंगलुरु। Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी, सास और ससुराल के पांच अन्य सदस्यों समेत कुल 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में 7 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। आरोपी की पहचान शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
पहले पत्नी की हत्या कर शव नंदी हिल्स के पास फेंकाखून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमालगुमशुदगी की शिकायत के बाद खुला हत्याकांडपुलिस को एक बच्चे का शव मिला, बाकी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, शेखर की शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर सुनीता के मायके जाने को लेकर विवाद होता था। सुनीता की मां और भाई भी इस मामले में उसका समर्थन करते थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहले पत्नी की हत्या कर शव नंदी हिल्स के पास फेंका

जांच में सामने आया है कि आरोपी शेखर ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की घर में सिलबट्टे से हत्या कर दी। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। वारदात को छिपाने के लिए उसने सुनीता का मोबाइल फोन बंद कर दिया और पड़ोसियों को बताया कि वह घूमने गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसके अगले दिन आरोपी ने अपने दो सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया। आरोप है कि दोनों की हत्या करने के बाद उसने उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती और शिवकुमार के 7 वर्षीय बेटे पुनीत को भी मौत के घाट उतार दिया।

CG News : केजी हिल्स के जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, इलाके में अलर्ट जारी

खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने घर में खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया। शवों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया सिलबट्टा और कार जब्त कर ली है।

गुमशुदगी की शिकायत के बाद खुला हत्याकांड

यह पूरा मामला गुरुवार को सामने आया, जब नलिनी की मां ने उसके लापता होने की शिकायत श्रीरामपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एक के बाद एक सात हत्याओं का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को एक बच्चे का शव मिला, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने नंदी हिल्स के पास से 7 वर्षीय पुनीत का शव बरामद कर लिया है। अन्य मृतकों के शवों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस सामूहिक हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति या आरोपी की बेटी की कोई भूमिका थी या नहीं।

इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने के बावजूद पड़ोसियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Politics : रामगोपाल अग्रवाल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
Featured छत्तीसगढ़
Patna Police Encounter: पटना एनकाउंटर के बाद अस्पताल में बवाल, परिजनों ने किया पथराव
Featured national
CG News : बालकनी की ग्रिल में दौड़ा करंट, पिता और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी झुलसी
Featured छत्तीसगढ़
US Midterm Elections 2026: ट्रंप के करीबी एलन मस्क ने बदला रुख? रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन वाले पोस्ट किए डिलीट
Featured देश - विदेश
CG News : केजी हिल्स के जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, इलाके में अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा, पुलिस ने पंजाब से दबोचा मुख्य आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
Agniveer Service Extension: अग्निवीरों के लिए दो साल का एक्सटेंशन, क्या इसके बाद मिलेगी परमानेंट नौकरी?
Featured national
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 2 की मौत, मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredsports

Youth Olympic Games 2026: तन्वी पत्री की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूथ ओलंपिक बैडमिंटन फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय महिला

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

Dhanteras 2026 : आज धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ’ सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू की जानें खास मान्यता

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Abhishek Aishwarya Diwali Party 2026: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाए अभिषेक-ऐश्वर्या, एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?