PM Awas 2.0′ जांजगीर-चांपा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas 2.0) के नाम पर बड़े साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिससे दर्जनों हितग्राही परेशान हैं। ठगों ने लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से रकम गायब कर दी है।
1 लाख रुपये जमा होने का फर्जी मैसेज
जानकारी के अनुसार, कई हितग्राहियों के मोबाइल पर यह मैसेज आया कि उनके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं। इस मैसेज में हितग्राही का नाम, बैंक खाता संख्या और आधार लिंक जैसी सटीक जानकारी भी दर्ज थी, जिससे लोग आसानी से झांसे में आ गए।’
बैलेंस चेक करने पर खाते खाली
मैसेज मिलने के बाद जब हितग्राही खुशी-खुशी बैंक पहुंचे और अपना बैलेंस चेक कराया, तो उनके खाते में राशि शून्य पाई गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और ठगी की आशंका गहराने लगी।
एक क्लिक में उड़ाए पैसे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ठगों ने लिंक या कॉल के माध्यम से लोगों को फंसाकर उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल की और एक क्लिक में पैसे निकाल लिए।
प्रशासन और पुलिस अलर्ट
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और साइबर पुलिस सतर्क हो गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।
लोगों में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद जिले में डर और चिंता का माहौल है। कई लोग अब अपने बैंक खातों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं।
ये सावधानियां रखें
प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि
- किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें
- OTP, बैंक डिटेल और पासवर्ड साझा न करें
- संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत शिकायत करें



