नई दिल्ली। राज्यसभा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उपाध्यक्षों के पैनल (उपसभापतियों की समिति) का पुनर्गठन किया है। इस नए पैनल में विभिन्न दलों के कुल 6 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम को भी जगह मिली है।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
पुनर्गठित पैनल में बीजेपी से दिनेश शर्मा, एस फांगनोन कोन्याक और घनश्याम तिवारी, एआईएडीएमके से एम. थंबीदुरई, बीजेडी से सस्मित पात्रा और कांग्रेस से फूलो देवी नेताम को शामिल किया गया है। यह समिति राज्यसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
CG NEWS : कवर्धा में सनसनी’ कारोबारी ने परिवार संग किया आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक
15 अप्रैल से लागू हुआ नया पैनल
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह पुनर्गठन 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। पैनल के सदस्य आवश्यकता पड़ने पर सभापति की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।
उपसभापति पद के लिए 17 अप्रैल को चुनाव
राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे चुनाव प्रस्तावित है। इस पद के लिए हरिवंश नारायण सिंह को फिर से मनोनीत किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हरिवंश पहले भी लगातार दो कार्यकाल तक उपसभापति रह चुके हैं और हाल ही में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।



