Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया..सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया..सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया..सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल.

Hum Vatan News
Last updated: October 1, 2026 7:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर,01अक्टूबर 2026

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जब अंतिम व्यक्ति तक पहुँचती हैं, तो वे न केवल आर्थिक स्थिति सुधारती हैं बल्कि जीवन जीने की दिशा भी बदल देती हैं। इसकी प्रत्यक्ष मिसाल हैं सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम जेवरा की श्रीमती गीता मिरी। कभी घर-गृहस्थी की चौखट तक सीमित रहने वाली गीता आज क्षेत्र की अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणापुंज बन चुकी हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*​बिहान से मिला 50 हजार का संबल, खेती बनी आजीविका का आधार*

- Advertisement -
HTML5 Icon

गीता के पास पहले आय का कोई स्थायी और मजबूत जरिया नहीं था। जीवन में आर्थिक स्वावलंबन का नया अध्याय तब शुरू हुआ जब वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ीं। समूह के माध्यम से उन्हें 50 हजार रूपए का उद्यमी ऋण प्राप्त हुआ। इस पूंजी को उपभोक्ता वस्तुओं पर व्यय करने के बजाय उन्होंने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अपनी 80 डिसमिल भूमि को आजीविका का केंद्र बनाने का निर्णय लिया।

*​टमाटर, खीरा और करेला की खेती से रोजाना 3 से 4 हजार की कमाई*

अपने खेत में गीता ने उन्नत तकनीक और कड़ी मेहनत से टमाटर, खीरा और करेला जैसी नकदी फसलों का उत्पादन शुरू किया। अनुकूल पैदावार और बाजार में अच्छी मांग के चलते उन्हें सब्जियों की बिक्री से प्रतिदिन 3,000 से 4,000 रूपए तक की आमदनी होने लगी।
​अब तक वे केवल सब्जी उत्पादन से करीब 2 लाख रूपए की कुल आय अर्जित कर चुकी हैं। एक ही फसल चक्र में उन्हें लगभग 60 हजार रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

*​बकरी पालन बना अतिरिक्त आय का स्रोत*

सब्जी उत्पादन में सफलता हासिल करने के बाद गीता ने अपनी आय के स्रोतों का विविधीकरण किया। उन्होंने बकरी पालन को द्वितीयक आजीविका के रूप में अपनाया, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार रूपए की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। खेती और पशुपालन के इस एकीकृत मॉडल से उनके परिवार की वित्तीय स्थिति काफी सुदृढ़ हुई है।

*​आत्मविश्वास से लबरेज गीता व्यक्त करती हैं आभार*

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती गीता मिरी कहती हैं कि बिहान योजना और समूह से मिले सहयोग ने मुझे पहचान और नया आत्मविश्वास दिया है। अपनी मेहनत की कमाई से परिवार का संबल बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
सरकार की ‘बिहान’ योजना आज गीता जैसी हजारों ग्रामीण महिलाओं के सपनों को पंख दे रही है। जेवरा की यह स्वावलंबी महिला न केवल अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाकर सशक्त बनने का मार्ग दिखा रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

IND vs NZ: 7 गेंदों में रोहित और विराट का खेल खत्म, जानिए कौन हैं न्यूजीलैंड के मैथ्यू फिशर
Featured खेल
Chhath Puja 2026 : आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Featured religion
Giri Babu Passed Away: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता गिरी बाबू, चिरंजीवी समेत कई सितारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Featured मनोरंजन
Infinix Xpad 30
Infinix Xpad 30 टैबलेट लॉन्च, 11 इंच डिस्प्ले और 7200mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Featured tech
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज खिली रहेगी धूप, रायपुर में 31°C तक पहुंचेगा पारा
Featured छत्तीसगढ़
15 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
जनजातीय समाज की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने प्रतिबद्ध है सरकार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी* *विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी.

By
Hum Vatan News
12 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, सहभागिता और विकास को मिल रही प्राथमिकता.

By
Hum Vatan News
11 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?