कोलकाता. West Bengal की फालता विधानसभा सीट पर रविवार को आए चुनावी नतीजों में Bharatiya Janata Party ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार Debangshu Panda ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की।
भाजपा उम्मीदवार को मिले 1.49 लाख से ज्यादा वोट
चुनाव परिणाम के अनुसार, देबांग्शु पांडा को 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले। वहीं Communist Party of India (Marxist) के उम्मीदवार Shambhunath Kurmi करीब 40 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चुनाव से पीछे हटने की घोषणा करने वाले All India Trinamool Congress उम्मीदवार Jahangir Khan चौथे स्थान पर रहे।
74 साल बाद भाजपा की पहली जीत
फालता सीट पर यह भाजपा की पहली जीत है। वर्ष 1952 से 2006 तक यह सीट कांग्रेस और CPI(M) का गढ़ मानी जाती रही, जबकि 2011 के बाद लगातार तीन चुनावों में टीएमसी ने यहां जीत दर्ज की थी।
भाजपा की कुल सीटें हुईं 208
फालता में जीत के साथ भाजपा की बंगाल में कुल सीटों की संख्या 208 पहुंच गई है। इससे पहले 4 मई को घोषित नतीजों में पार्टी को 207 सीटें मिली थीं। वहीं टीएमसी के खाते में अब 80 सीटें हैं।
रिपोलिंग के बाद बढ़ा मतदान प्रतिशत
फालता में 21 मई को 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था। चुनाव आयोग के मुताबिक रिपोलिंग में मतदान प्रतिशत करीब 2 फीसदी बढ़कर 88.13% पहुंच गया, जबकि 29 अप्रैल को हुए मतदान में 86.71% वोटिंग हुई थी।
Raghav Chadha Rajya Sabha : राज्यसभा में राघव चड्ढा को अहम पद, याचिका समिति की कमान सौंपी गई
EVM में छेड़छाड़ के लगे थे आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया था कि कुछ बूथों पर EVM में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप चिपकाकर उसे ब्लॉक किया गया। जांच के दौरान कई बूथों पर कथित छेड़छाड़ के संकेत मिले थे। साथ ही कुछ मतदान केंद्रों के वेब कैमरा फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की शिकायत सामने आई थी।
दक्षिण 24 परगना में भाजपा का बढ़ा प्रभाव
फालता सीट South 24 Parganas जिले के अंतर्गत आती है। जिले की कुल 31 सीटों में भाजपा अब 11 सीटें जीत चुकी है। फालता के अलावा सागर, काकद्वीप, गोसाबा, सोनारपुर, जादवपुर, टॉलीगंज और बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे इलाकों में भी भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की है।


