Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Central Jail Raipur Attack : रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, यश शर्मा हत्याकांड के गवाह पर जेल के अंदर जानलेवा हमला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Central Jail Raipur Attack : रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, यश शर्मा हत्याकांड के गवाह पर जेल के अंदर जानलेवा हमला

Featuredछत्तीसगढ़

Central Jail Raipur Attack : रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, यश शर्मा हत्याकांड के गवाह पर जेल के अंदर जानलेवा हमला

Hum Vatan News
Last updated: December 25, 2025 10:57 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Central Jail Raipur Attack : रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल एक बार फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवादों में घिर गई है। जेल के भीतर लगातार सामने आ रही मारपीट, ब्लेडबाजी और सुपारी देकर हमले की घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें इस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर जानलेवा हमला किया गया।

Contents
एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा बनी जानलेवाअस्पताल में भर्ती, हालत स्थिरजेल के अंदर हथियार कैसे पहुंचे?परिजनों ने प्रशासन से की शिकायतगवाहों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Gangster Mayank Singh : कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर कोर्ट में किया गया पेश

- Advertisement -
HTML5 Icon

एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा बनी जानलेवा

मिली जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं से जुड़े एक मामले में केवल एक दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रायपुर भेजा गया था। इसी दौरान जेल में पहले से बंद यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने कथित तौर पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उस पर हमला करवाया।आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट रहे एक कैदी ने कुशाल तोलानी पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

हमले में घायल कुशाल तोलानी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि जेल के भीतर अपराधी बेखौफ होकर गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंचे?

सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद कुछ प्रभावशाली कैदी लगातार अन्य कैदियों को निशाना बना रहे हैं। जेल के भीतर ब्लेड और चाकू जैसे प्रतिबंधित हथियारों का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक को दर्शाता है। इससे पहले भी केन्द्रीय जेल रायपुर में मारपीट और गैंगवार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

परिजनों ने प्रशासन से की शिकायत

इस पूरे मामले को लेकर कुशाल तोलानी के परिजनों और उनके अधिवक्ताओं ने कलेक्टर और एसएसपी रायपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जानबूझकर गवाह को जेल भेजकर उसकी हत्या की साजिश रची गई और जेल प्रशासन हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहा।

गवाहों की सुरक्षा पर उठे सवाल

मामले के सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन में भी हलचल मच गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केन्द्रीय जेल में कैदियों और खासकर अपराध के गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित है। प्रशासनिक स्तर पर जांच के संकेत दिए गए हैं, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Bhilai Fire News : हथखोज की श्री श्याम केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर चपेट में
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : गरबा आयोजन से जुड़ा वीडियो वायरल, गरबा ड्रेस में युवतियां धूम्रपान करती दिखीं; हथियार लहराने का भी दावा
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Coal Levy Scam: कोयला लेवी घोटाले में नया एंगल, आयरन पैलेट पर ₹100 प्रति टन वसूली का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : बाजार में दो महिलाओं की पिटाई, चोरी के आरोप का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Surajpur Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन को मृत्युदंड और एक को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़देश - विदेश

Mahadev Betting App Case : शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए 1.20 करोड़ रुपये, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredsports

Ravindra Jadeja On Ajit Agarkar: अगरकर का कार्यकाल खत्म होते ही जडेजा का मजेदार कमेंट, BCCI से पूछ लिया- प्रोसेस क्या है?

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

महिलाओं के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?