Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG – शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG – शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

CG – शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: June 10, 2025 8:05 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

जशपुर – जिले में लापता बच्चों को खोजने और उन्हें सकुशल उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” लगातार सफलता की नई इबारतें लिख रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जो इस अभियान के नोडल अधिकारी भी हैं, के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस अब तक 168 नाबालिक गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर सकुशल उनके परिजनों को सौंप चुकी है। यह उपलब्धि पुलिस विभाग की सतत मेहनत, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदना का प्रमाण है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को विगत दो दिनों के भीतर तीन नाबालिक बालिकाओं को खोज निकालने में बड़ी सफलता मिली है। इनमें से एक बालिका को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से, जबकि दो अन्य बालिकाओं को क्रमशः रायगढ़ और तपकरा क्षेत्र से दस्तयाब किया गया।

थाना दुलदुला क्षेत्र की कार्यवाही
थाना दुलदुला क्षेत्र के मामले में, 1 मई 2025 को एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, बालिका 26 अप्रैल 2025 को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। रिश्तेदारों और आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों को संदेह था कि किसी व्यक्ति ने बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में थाना दुलदुला में गुम इंसान रिपोर्ट व BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की विवेचना और तकनीकी टीम की मदद से पता चला कि बालिका सीहोर (मध्यप्रदेश) में 23 वर्षीय अर्जुन मालवी नामक युवक के साथ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम को सीहोर रवाना किया गया, जहां से बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि उसकी आरोपी अर्जुन से पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर सीहोर बुलाया और फिर वहां ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी अर्जुन मालवी के खिलाफ BNS की धारा 84, 64 व पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना पत्थलगांव क्षेत्र की कार्यवाही
वहीं थाना पत्थलगांव क्षेत्र के मामले में, 8 जून 2025 को दो नाबालिक बच्चियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। 16 और 15 वर्षीय दोनों सहेलियां 2 जून को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं और फिर लौटकर नहीं आईं। परिजनों ने आशंका जताई थी कि उन्हें भी कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया होगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुम इंसान रिपोर्ट व BNS धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को मुखबिरों से मिली जानकारी, तकनीकी साक्ष्य और परिजनों के सहयोग से पता चला कि एक बच्ची रायगढ़ जिले के एक गांव में है और दूसरी तपकरा क्षेत्र में। तत्परता से कार्य करते हुए पुलिस ने दोनों बच्चियों को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया। पूछताछ में दोनों बच्चियों ने बताया कि वे अपने परिवार से किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से चली गई थीं। उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी है, और उन्हें परामर्श देने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : यमराज को बुलावा सड़कों पर युवकों का जानलेवा स्टंट, महिला ने मोबाइल में कैद किया खौफनाक मंजर
Featured छत्तीसगढ़
OnePlus 15T
OnePlus 15T : 7500mAh की विशाल बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
Featured tech
Imtiaz Ali Heer Ranjha
Imtiaz Ali Heer Ranjha: ‘जबर’ की एक्ट्रेस सारा अर्जुन बनेंगी इम्तियाज अली की ‘हीर’? चर्चाओं का बाजार गर्म
entertainment Featured
Horoscope
07 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को होने वाला है धन लाभ, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद….अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredखेलमनोरंजन

वानखेड़े में बॉलीवुड का जलवा, राहा संग टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे रणबीर-आलिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Digital Arrest Fraud
Featuredदेश - विदेश

Digital Arrest Fraud : साइबर क्राइम ATS अफसर बनकर बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, ₹2.25 करोड़ की बड़ी ठगी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

UPSC Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की AIR-1, 958 अभ्यर्थियों का चयन

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?