Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG BREAKING: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG BREAKING: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Hum Vatan News
Last updated: May 13, 2025 7:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वर्षा ऋतु के पहले नालों और नालियों की सफाई तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर नालों एवं नालियों पर कच्चे व पक्के अतिक्रमणों तथा अवरोधों को हटाने को कहा है। पेड़ों में लगे बोर्ड्स, साइन-बोर्ड्स, साइनेजेस, विज्ञापनों, बिजली के तारों तथा हाइटेंशन लाइन्स को भी हटाने के निर्देश विभाग ने दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, रायपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में गिरे पेड़

- Advertisement -
HTML5 Icon

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भेजे परिपत्र में कहा है कि वर्षा ऋतु में प्रायः यह देखने में आता है कि शहरों में बारिश के पानी के निकासी के लिए निर्मित नालियों की समय पूर्व समुचित सफाई न होने तथा पानी निकासी के रास्तों के अवरोधों को दूर नहीं करने के कारण आकस्मिक वर्षा से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस स्थिति से बचाव के लिए बरसात के पहले सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विभाग ने संचालनालय से निकायों को जारी परिपत्र में नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों व चौराहों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। नगर के सभी नालों व नालियों की पूर्ण एवं नियमित साफ-सफाई अंतिम छोर तक गहराई से किए जाएं। इस कार्य से किसी भी प्रकार से नदी या जल प्रदूषित न हों, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। विभाग ने निर्माणाधीन नालों एवं नालियों में पानी बहाव के रास्ते से निर्माण सामग्रियों को हटाने को कहा है, जिससे पानी के बहाव में निरंतरता बनी रहे। नालों व नालियों में निर्मित कच्चे-पक्के अतिक्रमणों और अवरोधों को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर आवश्यक अमले, टूल, मशीन आदि के साथ ही नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति करने को कहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की 24 घंटे वर्किंग सुनिश्चित करते हुए इसके फोन नम्बर आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने भी कहा है। निचली बस्तियों एवं संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के चिन्हांकन के साथ ही वहां प्रभावितों का अनुमान लगाकर प्रभावितों के लिए अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थल भी चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को CM साय ने दी बधाई

विभाग ने संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। अन्य क्षेत्रों में भी बाढ़ के दौरान एवं बाढ़ के प्रभाव के समाप्त होने पर संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति निर्मित होने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना देने कहा गया है। संचालनालय ने सभी नगरीय निकायों को वर्षा ऋतु के दौरान नागरिक सेवाओं के निर्बाध व सुचारू संचालन तथा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Board Exam Cheating
Board Exam Cheating : बोर्ड परीक्षा न्यूज़ गणित के पेपर में चिट से लिख रहे थे छात्र, उड़नदस्ता टीम ने 3 को रंगे हाथों पकड़ा
Featured छत्तीसगढ़
Religious Conversion Case : बड़ा फैसला, धार्मिक प्रतीकों से नहीं साबित होता धर्मांतरण
Featured देश - विदेश
Sheetala Ashtami 2026
Sheetala Ashtami 2026 : जानें किस तारीख को मनाया जाएगा बासोड़ा, क्यों लगता है माता को बासी भोजन का भोग?
Featured religion
Karnataka’s Big Decision : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : सवा साल में उजड़ गया सुहाग, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने बुलाई पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
Rustam Sarang Assistant Director
Rustam Sarang Assistant Director : खिलाड़ियों की जीत रुस्तम सारंग को मिली खेल विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, सहायक संचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति
Featured खेल छत्तीसगढ़
Iran Crisis Hits Inflation : LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, आम जनता परेशान
business Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Conversion Case : होली के दिन मारपीट और घर में तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

US Israel Weapon Deal 2026
Featuredदेश - विदेश

US Israel Weapon Deal 2026 : ईरान से जंग के बीच बड़ी खेप अमेरिका देगा इजराइल को BLU-110 हवाई बम, एंथनी ब्लिंकन ने लागू की इमरजेंसी पावर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : यमराज को बुलावा सड़कों पर युवकों का जानलेवा स्टंट, महिला ने मोबाइल में कैद किया खौफनाक मंजर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
OnePlus 15T
Featuredtech

OnePlus 15T : 7500mAh की विशाल बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?