Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG BREAKING : महिला पार्षदों को खुद संभालना होगा निकाय का कामकाज, परिवार की दखलंदाजी पर सरकार सख्त
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG BREAKING : महिला पार्षदों को खुद संभालना होगा निकाय का कामकाज, परिवार की दखलंदाजी पर सरकार सख्त

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : महिला पार्षदों को खुद संभालना होगा निकाय का कामकाज, परिवार की दखलंदाजी पर सरकार सख्त

Hum Vatan News
Last updated: August 11, 2026 10:58 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों से जुड़ी व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पारिवारिक सदस्यों को प्रतिनिधि के तौर पर नामित नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने पति, पुत्र, भाई, बहन समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधि के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर नियमों में संशोधन किया है।

Contents
नियमों में किया गया संशोधन‘पति-पुत्र’ के प्रतिनिधि बनने पर भी रोकमहिला जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सीधा अधिकार

नियमों में किया गया संशोधन

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका (लोकसभा सदस्य या राज्य विधानसभा के सदस्य या राज्यसभा के सदस्य द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन हेतु अर्हताएं) नियम, 2022 में संशोधन किया है। संशोधित प्रावधानों को अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Patna Violence : पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहनों में लगाई आग’ इलाके में भारी तनाव

- Advertisement -
HTML5 Icon

सरकार के इस फैसले का सीधा असर नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के कामकाज से जुड़े प्रतिनिधि नामांकन पर पड़ेगा। अब महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके परिवार के किसी सदस्य को प्रतिनिधि बनाकर काम कराने की व्यवस्था नहीं रहेगी।

‘पति-पुत्र’ के प्रतिनिधि बनने पर भी रोक

नगरीय निकायों में कई बार निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिवार के अन्य सदस्य बैठकों और सरकारी कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई देते रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर लंबे समय से सवाल भी उठते रहे हैं।

नए नियम के बाद पति, पुत्र, भाई, बहन अथवा अन्य पारिवारिक सदस्य महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के रूप में नामित होकर उनके अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इससे निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की वास्तविक भूमिका और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

महिला जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सीधा अधिकार

सरकार के इस फैसले से नगरीय निकायों में चुनी गई महिलाओं की जिम्मेदारी और अधिकारों को और स्पष्ट करने की उम्मीद है। निर्वाचित प्रतिनिधि को अपने पद से जुड़े कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन स्वयं करना होगा।

इस बदलाव का उद्देश्य स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधित्व की व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना भी माना जा रहा है। महिला प्रतिनिधियों के नाम पर उनके परिवार के पुरुष सदस्यों द्वारा कामकाज संभालने की शिकायतों पर भी इससे रोक लग सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : स्टेशन के बाहर सरेआम इश्क’ कपल के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Palghar Earthquake 2026: पालघर में लगातार दो भूकंप के झटके, लोगों में मचा डर
Featured national
CGPSC SI Exam 2026 : पुलिस भर्ती और शिक्षक परीक्षा की तारीखें टकराईं तो बदली गई SI मुख्य परीक्षा की डेट, जानें नया शेड्यूल
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल’ आज रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Featured छत्तीसगढ़
HP OmniPad 12
HP OmniPad 12 India Launch : 12-Inch 2K Display और Detachable Keyboard के साथ भारत में पहली बार उतरा HP का नया टैब
Featured tech
Sawan Shivratri 2026: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 6 चीजें, पूजा का फल हो सकता है प्रभावित
Featured religion
11 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलने वाली है आज नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CM Vishnu Deo Sai
युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात…विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल. छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार.

By
Hum Vatan News
8 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?