Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Bus Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला’ श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 54 यात्रियों की बची जान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Bus Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला’ श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 54 यात्रियों की बची जान

Featuredछत्तीसगढ़

CG Bus Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला’ श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 54 यात्रियों की बची जान

Hum Vatan News
Last updated: August 9, 2026 6:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Bus Accident : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। मरौदा गांव स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर रायपुर लौट रही बस भकुर्रा मार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 54 श्रद्धालु सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि सड़क किनारे से गुजर रहा एक राहगीर बस की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Contents
सामने से वाहन आने पर हुआ हादसा54 श्रद्धालु सुरक्षित, राहगीर घायलमौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनसावन में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सामने से वाहन आने पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस रायपुर से गरियाबंद के मरौदा गांव स्थित भूतेश्वरनाथ धाम गई थी। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु बस से वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान भकुर्रा मार्ग के पास पुल पर सामने से एक वाहन आ गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Grain ATM : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण का नया मॉडल, Grain ATM से मिलेगा अनाज’ रायपुर समेत 3 शहरों में सुविधा शुरू

- Advertisement -
HTML5 Icon

सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में बस चालक ने बस को सड़क के किनारे किया। इसी दौरान बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया और बस सड़क से नीचे उतर गई। अचानक हुई घटना से बस में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

54 श्रद्धालु सुरक्षित, राहगीर घायल

हादसे के दौरान बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और शीशा भी टूट गया। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी 54 श्रद्धालुओं के सुरक्षित होने की जानकारी है।

हालांकि, हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहा एक राहगीर बस की चपेट में आ गया। वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की।

बस के सड़क से नीचे उतर जाने के कारण मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया।

सावन में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सावन महीने में भूतेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते आसपास के मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है।

ऐसे में प्रशासन और पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ गई है। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान वाहन चालक सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन न चलाएं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : स्टेट पॉवर कंपनीज के 12 संगठनों ने CM साय से की मुलाकात, 10 हजार कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग
Featured छत्तीसगढ़
CG News : तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने दी सफाई’ बोले- इसमें कुछ गलत नहीं
Featured छत्तीसगढ़
बाढ़ संकट के बीच CM Sai’ का बड़ा फैसला, असम को ₹5 करोड़ की सहायता देगा छत्तीसगढ़
Featured छत्तीसगढ़
West Bengal News : ममता बनर्जी के काफिले को घेरकर हंगामा, हलिशहर में बढ़ा तनाव’ पुलिस ने संभाला मोर्चा
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला’ छात्रावास में घुसे दो हाथी, दहशत में आईं छात्राएं’ 58 को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
Featured छत्तीसगढ़
CG News : धमतरी में कथित चंगाई सभा पर विवाद, विरोध के बाद मचा हंगामा’ धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CM Sai का पलटवार’ संजय सिंह के ‘हाईजैक’ आरोप पर बोले- डबल इंजन सरकार से प्रदेश का हो रहा तेज विकास
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई’ रायपुर में वायरल हुआ वीडियो, 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei : चोटिल होने की अटकलों के बीच दिखे मोजतबा खामेनेई, सामने आया 12 सेकंड का वीडियो

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Dharmendra Pradhan ने इस्तीफे के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों दिया था इस्तीफा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Gen-Z Politics : 22% Gen-Z वोटर और 257 करीबी सीटें, 2027 में युवाओं के हाथ में होगी सत्ता की चाबी?

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?