Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG: CM साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG: CM साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

Featuredछत्तीसगढ़

CG: CM साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

Hum Vatan News
Last updated: August 16, 2025 2:58 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक प्रभावी प्रयास है। इसके अंतर्गत ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में 29 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां साइबर ठगी के मामले अधिक होते हैं और इस रथ का विशेष फोकस उन स्थानों पर रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों और साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लेखनीय है कि डिजिटल माध्यम से हो रही धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने “हर भारतीय का बैंकर” होने के नाते राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह रथ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जाएगा और नाचा दल व नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी देगा। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम श्री राकेश सिन्हा, एजीएम श्री दीपक कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/12

Advertisement Carousel

Latest Post

Reliance Home Finance : 228 करोड़ के फ्रॉड केस में अनमोल के खिलाफ मामला दर्ज
Featured देश - विदेश
New Cess On Tobacco 2025 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा उपकर विधेयक 2025 पास, पान मसाला और तंबाकू पर बढ़ेगा टैक्स, स्वास्थ्य व रक्षा दोनों होंगे मजबूत
business
Instagram Update : इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया कमाल का फीचर , स्टोरी विकल्प हुए और ज्यादा मजबूत
Featured tech
IND vs SA 1st T20 : जसप्रीत बुमराह कटक में रच सकते हैं इतिहास, नंबर-1 भारतीय बनने का सुनहरा मौका
Featured खेल
Transfer Breaking : खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 22 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी…
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh HIV Case : जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में HIV संक्रमित महिला की पहचान उजागर, पति ने थाने में की शिकायत
Featured छत्तीसगढ़
Amit Shah : हिडमा के ढेर होने के बाद अमित शाह का बड़ा दौरा ,बस्तर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे गृह मंत्री
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने बीएलओ सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ाए पैंगोलिन तस्कर, वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Sonia Gandhi Citizenship Case : सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका, नागरिकता मामले में जारी हुआ नोटिस

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

Dharmendra Prayer Meet : धर्मेंद्र की याद में दिल्ली में प्रार्थना सभा, हेमा मालिनी करेंगी मेजबानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Nov    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?