Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Crime News: महिला पर टोनही होने का आरोप, मारपीट के बाद निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधने का आरोप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Crime News: महिला पर टोनही होने का आरोप, मारपीट के बाद निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधने का आरोप

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News: महिला पर टोनही होने का आरोप, मारपीट के बाद निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधने का आरोप

Hum Vatan News
Last updated: October 5, 2026 3:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

सूरजपुर। CG Crime News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जादू-टोना यानी टोनही होने के आरोप में महिला से बर्बरता का मामला सामने आया है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर सोरीपारा गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया गया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

Contents
जमीन विवाद को लेकर चल रही थी रंजिशनिर्वस्त्र कर पेड़ से बांधने का आरोपपति की शिकायत पर दर्ज हुआ मामलाचारों आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

मारपीट में महिला के सिर, कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सभी को 19 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जमीन विवाद को लेकर चल रही थी रंजिश

पुलिस के अनुसार पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर सोरीपारा गांव का है। गोंड समुदाय की बजारो बाई (40) शनिवार सुबह अपने घर की बाड़ी में उड़द के फल तोड़ रही थीं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली धनमतिया वहां पहुंची। आरोप है कि उसने बजारो बाई पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद धनमतिया की बहू और दो अन्य महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं।

Election Commission of India: : ‘ऐसा चुनाव आयोग नहीं हो सकता जो ठीक से काम न करे’, SIR पर जस्टिस नरीमन ने उठाए सवाल

आरोप है कि चारों महिलाओं ने मिलकर बजारो बाई के साथ मारपीट की।

निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधने का आरोप

पीड़िता के साथ मारपीट के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला के साथ हो रही मारपीट की जानकारी आसपास के लोगों और परिजनों को हुई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और महिला को पेड़ से खोलकर मुक्त कराया।

मारपीट में महिला के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

पति की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद पीड़िता के पति ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 76, 127(2), 296, 351(3), 115(2), 3(5) समेत टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

चारों आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर घटना में शामिल बताई जा रही चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 19 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। घटना के पीछे जमीन विवाद और टोनही के आरोप को लेकर हुई रंजिश को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस में बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों को बनाया आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court Sexual Violence: रेप और यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करें
Featured national
CG ACB Trap : ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन डायवर्सन के नाम पर 10 हजार लेते कर्मचारी पकड़ा गया
Featured छत्तीसगढ़
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर प्रशासन की कार्रवाई से हंगामा, संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल
Featured छत्तीसगढ़
Raipur Crime News: अदानी पावर प्लांट में शराब बिक्री को लेकर बवाल, पथराव में TI घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG News : अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज मानने की जताई सहमति
Featured छत्तीसगढ़
Janhvi Kapoor AI Morphed Video : जाह्नवी कपूर का फेक AI वीडियो पर फूटा गुस्सा, ‘ना’ का मतलब ना है, महिलाओं की सीमाओं का करें सम्मान
Featured मनोरंजन
India West Indies T20 Schedule : 6 अक्टूबर को होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20, जानें सभी 5 मैचों की तारीख और वेन्यू
Featured sports

You Might Also Like Related

Featuredinternational

Pneumonic Plague Russia : रूस में न्यूमोनिक प्लेग से 28 वर्षीय महिला की मौत, टूटी टेस्ट ट्यूब से संक्रमण की आशंका

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Election Commission of India: : ‘ऐसा चुनाव आयोग नहीं हो सकता जो ठीक से काम न करे’, SIR पर जस्टिस नरीमन ने उठाए सवाल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featurednational

SIR Protest : SIR के खिलाफ CJP का बड़ा प्रदर्शन, नेताओं ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?