Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Flight News : हवा में विमान का एक इंजन हुआ फेल, पायलट ने दिखाई सूझबूझ और मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Flight News : हवा में विमान का एक इंजन हुआ फेल, पायलट ने दिखाई सूझबूझ और मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Featuredछत्तीसगढ़

CG Flight News : हवा में विमान का एक इंजन हुआ फेल, पायलट ने दिखाई सूझबूझ और मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Hum Vatan News
Last updated: September 12, 2026 12:40 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Flight News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि मेरठ के आसपास विमान का एक इंजन फेल हो गया, जिसके बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 यात्री सवार थे।

Contents
मेरठ के पास महसूस हुई तकनीकी खराबीIGI एयरपोर्ट पर घोषित की गई फुल इमरजेंसीसभी 54 यात्री और क्रू सुरक्षितDGCA ने दिए जांच के आदेशबड़ा हादसा टला

मेरठ के पास महसूस हुई तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक, अलायंस एयर का विमान शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। प्रयागराज पहुंचने के बाद विमान ने दोपहर करीब 12:33 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसी दौरान मेरठ के आसपास विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG News : पुलिस की दबिश में मिली आपत्तिजनक सामग्री, संचालक और मैनेजर के खिलाफ FIR

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने बिना देर किए ATC को सूचना दी। पायलट की सूझबूझ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के समन्वय से विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारने की तैयारी की गई।

IGI एयरपोर्ट पर घोषित की गई फुल इमरजेंसी

विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए आवश्यक तैयारियां की गईं। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

बताया गया कि विमान ने करीब 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इमरजेंसी के बीच विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

सभी 54 यात्री और क्रू सुरक्षित

विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इंजन में तकनीकी खराबी आने के बावजूद पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।

DGCA ने दिए जांच के आदेश

घटना को गंभीरता से लेते हुए विमानन नियामक DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी किस वजह से आई और इंजन फेल होने के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

विमान की तकनीकी स्थिति, इंजन से जुड़े सिस्टम और उड़ान के दौरान सामने आई समस्या की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

बड़ा हादसा टला

हवा में विमान के इंजन में खराबी आना गंभीर स्थिति मानी जाती है। ऐसे में पायलट द्वारा समय रहते ATC को सूचना देना और विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराना अहम रहा। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत…छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने देशभर के टूर ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्तुत की राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: श्री विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर
Featured national
Abhijit Deepke’s grandmother passes away: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, अब दादी के निधन की खबर
Featured national
Chhattisgarh News:  पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी का VIDEO वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता, 5 पटवारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
13 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न…डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?