Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : 48 गांव अब भी अंधेरे में’ बिजली की मांग को लेकर PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : 48 गांव अब भी अंधेरे में’ बिजली की मांग को लेकर PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : 48 गांव अब भी अंधेरे में’ बिजली की मांग को लेकर PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र

Hum Vatan News
Last updated: June 10, 2026 4:44 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक अनोखा और भावुक मामला सामने आया है। जिले के 48 गांवों के ग्रामीणों ने बिजली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखे लगभग 500 पत्र भेजे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से बिजली सुविधा से वंचित होने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और प्रशासनिक स्तर पर भी उन्हें निराशा हाथ लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और शासन के समक्ष अपनी मांग रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हाल ही में आयोजित सुशासन तिहार और समाधान शिविरों में भी उन्होंने अपनी समस्या रखी थी, लेकिन वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का फैसला किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

BREAKING NEWS : उरी सेक्टर में बड़ा हादसा’ LoC के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

- Advertisement -
HTML5 Icon

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, ग्रामीणों को पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था भी प्रभावित होती है। शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के कई दशक बाद भी उनके गांवों तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। उनका आरोप है कि विकास के दावों के बावजूद क्षेत्र की मूलभूत समस्या अब तक जस की तस बनी हुई है। इसी वजह से उन्होंने खून से पत्र लिखकर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि संबंधित गांव अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जिसके कारण बिजली परियोजना को लागू करने में तकनीकी और पर्यावरणीय बाधाएं सामने आ रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक वन एवं पर्यावरण संबंधी अनुमति नहीं मिलने के कारण विद्युत लाइन विस्तार का कार्य लंबे समय से लंबित है। हालांकि समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास विरोधी नहीं हैं, बल्कि केवल अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए बिजली जैसी बुनियादी सुविधा की मांग कर रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय और राज्य सरकार इस मांग पर क्या कदम उठाती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन को मिल रही नई मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा सेतु केंद्र बना उर्मिला के सपनों का सहारा…समय पर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, जावंगा कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश का सपना हुआ साकार*l.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना जल संरक्षण का प्रेरक मॉडल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
स्व-सहायता समूह ने बदली पूनम देवी की जिंदगी, ‘लखपति दीदी’ बनकर बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
इंस्टाग्राम पर PM Modi’ का मेगा धमाका’ BTS और IShowSpeed का रिकॉर्ड टूटा, 306 मिलियन व्यूज़ से बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Featured देश - विदेश
Vaibhav Suryavanshi News : टीम चयन पर उठे बड़े सवाल’ वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने पर गंभीर घिरे, श्रीकांत ने फैसले को बताया गलत
Featured खेल
CG News : जिस युवक पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, उसी के साथ विवाह बंधन में बंधी युवती’ जेल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

NEET-UG परीक्षा विवाद’ उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featurednational

जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी: CJP प्रदर्शन पर आज बड़ा दिन, सरकार और प्रतिनिधियों की तीसरे दौर की बैठक

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featurednational

Sonam Wangchuk वीडियो: ‘मेरे इरादों पर सवाल क्यों?’ अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक का जवाब

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?