रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेशभर के 6,412 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। इस भव्य आयोजन ने अपनी व्यापकता के कारण ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी जगह बना ली है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का ‘ह्यूमर’: चर्चा में रही चुटकी
समारोह के दौरान माहौल उस समय खुशनुमा और ठहाकों से भर गया जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सहयोगी मंत्री खुशवंत साहेब की शादी को लेकर चुटकी ली। मंच से मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा:
CG NEWS : सातवीं मंजिल पर चल रहा था देह व्यापार, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार
“अभी मैं लड़की नहीं ढूंढ पाई हूं, वरना आज ही खुशवंत भैया की भी यहीं (सामूहिक विवाह में) शादी करा देते।”
इस हल्के-फुल्के मजाक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित वहां मौजूद सभी अतिथि और नवविवाहित जोड़े ठहाके लगाने को मजबूर हो गए। मंत्री खुशवंत साहेब ने भी इस मजाक को खेल भावना से लिया और मुस्कुराते हुए अभिवादन किया।
आयोजन की बड़ी बातें
-
वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 6,412 जोड़ों के विवाह ने नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
-
सामाजिक समरसता: रायपुर के मैदान में 1,316 जोड़ों ने प्रत्यक्ष फेरे लिए, जिनमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध रीति-रिवाजों का संगम दिखा।
-
विशेष विवाह: गरियाबंद जिले में 4 सरेंडर नक्सलियों ने भी इस योजना के तहत समाज की मुख्यधारा में लौटकर सात फेरे लिए।
-
आर्थिक सहायता: प्रत्येक जोड़े को 50,000 रुपये की सहायता (35,000 नकद और 15,000 की उपहार सामग्री) प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह योजना केवल विवाह का माध्यम नहीं, बल्कि निर्धन परिवारों के स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने इस अवसर पर ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के दूसरे चरण की भी शुरुआत की।


