Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सोनवानी को अस्पताल में मिली विशेष सुविधा, वीडियो वायरल होते ही जेल विभाग में मचा हड़कंप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सोनवानी को अस्पताल में मिली विशेष सुविधा, वीडियो वायरल होते ही जेल विभाग में मचा हड़कंप

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सोनवानी को अस्पताल में मिली विशेष सुविधा, वीडियो वायरल होते ही जेल विभाग में मचा हड़कंप

Hum Vatan News
Last updated: October 1, 2026 5:39 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को रायपुर के अस्पताल में कथित VIP सुविधा दिए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान सोनवानी का बिना हथकड़ी परिजनों के साथ बातचीत करने और लड्डू खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। निगरानी में तैनात एक जेल प्रहरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि दो अन्य प्रहरियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

Contents
मेकाहारा अस्पताल में परिजनों से मिले सोनवानीवीडियो वायरल होने पर जेल प्रशासन की कार्रवाईतीन प्रहरियों पर तय की गई जिम्मेदारीCGPSC भर्ती घोटाले में जेल में बंद हैं सोनवानी

मेकाहारा अस्पताल में परिजनों से मिले सोनवानी

जानकारी के अनुसार, CGPSC भर्ती घोटाले के आरोपी और विचाराधीन बंदी टामन सिंह सोनवानी को स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया था। पिछले महीने पेसमेकर लगाए जाने के बाद उन्हें फॉलोअप जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Amit Shah का AAP सरकार पर हमला, बोले- सत्ता मिली तो 2029 तक नशामुक्त करेंगे पंजाब

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसी दौरान अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में सोनवानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में उनके हाथों में हथकड़ी नहीं थी। बताया गया कि मुलाकात के दौरान परिजनों ने उन्हें लड्डू भी खिलाए। इस घटना के सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर सवाल उठने लगे।

वीडियो वायरल होने पर जेल प्रशासन की कार्रवाई

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल प्रशासन ने जांच कराई। शुरुआती जांच में ड्यूटी पर तैनात प्रहरियों की ओर से सुरक्षा संबंधी निर्देशों के उल्लंघन और लापरवाही की बात सामने आई।

जांच के आधार पर जिला जेल बलौदाबाजार में पदस्थ प्रहरी संदीप कुमार माहेश्वरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, प्रहरी नागेंद्र कुमार महतो और पवन कुमार लहरे के खिलाफ भी विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

तीन प्रहरियों पर तय की गई जिम्मेदारी

सोनवानी की निगरानी के लिए तीन जेल प्रहरियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें संदीप कुमार माहेश्वरी, नागेंद्र कुमार महतो और पवन कुमार लहरे शामिल थे। जांच में तीनों की भूमिका को लेकर कार्रवाई की गई। संदीप माहेश्वरी की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया, जबकि अन्य दो प्रहरियों के मूल पदस्थापना वाले जेल प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजे गए।

CGPSC भर्ती घोटाले में जेल में बंद हैं सोनवानी

टामन सिंह सोनवानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैं और CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में बंद हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी धनशोधन से जुड़े आरोपों की जांच करते हुए विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Teacher Vacancy 2026 : शिक्षक बनने का सुनहरा मौका’ छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : बीमारी और अनहोनी का डर दिखाकर महिला से ठगी, फर्जी बाबा 15 तोला सोना और 9 हजार रुपये लेकर हुए फरार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : श्मशान घाट के पास चल रही थी तंत्र-मंत्र की गतिविधि, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
CG News : अब राजनीति नहीं, संगीत में दिखा अमित जोगी का नया अंदाज, कौआ की आवाज निकालकर हुए वायरल
Featured छत्तीसगढ़
New Rules From 1st October: LPG सब्सिडी से FD तक बदले नियम, 1 अक्टूबर से आम लोगों की जेब और कामकाज पर असर
Featured national
Stree 3 Release Date: 2028 में फिर दिखेगा ‘स्त्री’ का खौफ, राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
entertainment Featured
IND vs SL Asian Games Semifinal: भारत ने दिया 170 रन का लक्ष्य, श्रीलंका के 7 विकेट गिरे; जीत के करीब टीम इंडिया
Featured sports खेल
Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत की हत्या में मुस्कान और साहिल दोषी, जानें अब क्या होगा
Featured national देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Flydubai FZ1073 Incident: घायल पायलट स्मित मच्छार की PM मोदी ने की तारीफ, परिवार को दिया मदद का भरोसा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान ने बताया आतंकी ठिकानों पर हमला, अफगानिस्तान ने 9 नागरिकों की मौत का दावा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : शव लेकर जा रही एम्बुलेंस बनी हादसे का शिकार, नर्स की मौत’ सूरजपुर में बाइक दुर्घटना में युवक की गई जान

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?