Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम

Hum Vatan News
Last updated: December 7, 2025 9:46 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में शनिवार को श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ चल रहा विरोध एक बड़े जनआंदोलन में बदल गया। प्रस्तावित सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट प्लांट के विरोध में हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान और महिलाओं ने एकजुट होकर मुख्य मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ इतनी बड़ी थी कि पूरे इलाके में घंटों तक आवाजाही बाधित रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Contents
मुख्यमार्ग जाम, हजारों लोग सड़क पर उतरेलाठीचार्ज के बाद बिगड़ी स्थितिग्रामीण बोले—‘हमारी जमीन बचाओ’

पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रायगढ़ का एक ग्राम बनेगा ‘सोलर मॉडल विलेज’.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमार्ग जाम, हजारों लोग सड़क पर उतरे

सुबह से ही विभिन्न गांवों से लोग ढोल-नगाड़ों और बैनरों के साथ विरोध स्थल पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर श्री सीमेंट परियोजना को रद्द करने की मांग की और नारेबाजी की। भीड़ की संख्या बढ़ने पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर मार्ग को खाली करवाने की कोशिश की गई लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसे हटाने से साफ इनकार कर दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

लाठीचार्ज के बाद बिगड़ी स्थिति

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को पीछे धकेलने का प्रयास किया। लाठीचार्ज की जानकारी मिलते ही भीड़ आक्रोशित हो उठी और कई प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों को दौड़ाया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा छोड़कर पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीण बोले—‘हमारी जमीन बचाओ’

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित सीमेंट प्लांट से उनकी खेती, पेयजल स्रोत और पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परियोजना के नाम पर उनकी जमीनों का अधिग्रहण जबरन किया जा रहा है और उन्हें उचित जानकारी व मुआवजा नहीं दिया गया।“हम अपनी जमीन, जंगल और पानी किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। यह प्रोजेक्ट लगा तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खत्म हो जाएगा।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?