Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : किसानों के लिए बदला नियम, अब कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : किसानों के लिए बदला नियम, अब कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : किसानों के लिए बदला नियम, अब कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता

Hum Vatan News
Last updated: November 13, 2026 7:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News : सक्ती। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अब किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचना अनिवार्य नहीं होगा। किसान अपने पंजीकृत रकबे के विरुद्ध यदि सिर्फ एक क्विंटल या उससे अधिक धान का विक्रय करते हैं, तब भी वे निर्धारित शर्तों के अनुसार बोनस राशि पाने के पात्र होंगे।

Contents
1 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी सहायता राशिप्रति एकड़ 13,839 रुपये की मिलेगी सहायताकम उत्पादन वाले किसानों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस निर्णय से उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा, कम बारिश, मौसम में बदलाव या अन्य कारणों से प्रभावित हुई है। ऐसे किसान अब कम उत्पादन होने के बावजूद कृषक उन्नति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

1 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी सहायता राशि

शासन के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसानों को अब निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेचने की बाध्यता से राहत दी गई है। यदि किसान अपने पंजीकृत कृषि रकबे के अनुसार एक क्विंटल या उससे अधिक धान बेचते हैं, तो उन्हें 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा के मान से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत बोनस राशि की पात्रता होगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Major statement by PM Modi: किसानों पर नहीं पड़ने दिया महंगाई का बोझ, डीजल की कीमतों पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को कम उत्पादन की स्थिति में भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

प्रति एकड़ 13,839 रुपये की मिलेगी सहायता

योजना के तहत निर्धारित गणना के अनुसार पात्र किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 13,839 रुपये की सहायता राशि मिलने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित पात्रता के अनुसार यह लाभ दिया जाएगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी किसान का पंजीकृत रकबा एक एकड़ है और वह एक क्विंटल धान बेचता है, तो भी वह योजना की निर्धारित शर्तों के अनुसार सहायता राशि का पात्र हो सकता है।

हालांकि, वास्तविक लाभ पंजीकृत रकबे और शासन के निर्धारित नियमों के आधार पर तय होगा।

कम उत्पादन वाले किसानों को मिलेगा फायदा

प्रदेश में कई किसान ऐसे हैं, जिनकी फसल मौसम की मार या अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण प्रभावित होती है। कई बार किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में उन्हें योजना का पूरा लाभ मिलने में परेशानी होती थी।

सरकार के नए फैसले से ऐसे किसानों को राहत मिलेगी। अब कम उत्पादन होने पर भी धान बेचने वाले पात्र किसानों को आर्थिक सहायता का लाभ मिल सकेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की सख्ती, 141 निलंबित, 3912 को कारण बताओ नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर बवाल, 79 पदों के विरोध में युवाओं ने किया चक्काजाम
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के 3 डंप बरामद’ भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
Featured छत्तीसगढ़
CG News : कबरा हाथी का आतंक जारी, 6 महीने में 19 लोगों की मौत’ पकड़ने वन विभाग ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
Featured छत्तीसगढ़
CG News : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत
Featured छत्तीसगढ़
सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू, APAR में देरी पर लगेगी रोक’ GAD ने जारी किए निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : दुबई में पकड़ा गया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर, भारत लाने की तैयारी तेज
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Major statement by PM Modi: किसानों पर नहीं पड़ने दिया महंगाई का बोझ, डीजल की कीमतों पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : शीतकालीन सत्र से पहले CM विष्णुदेव साय करेंगे मंत्रियों के साथ मंथन, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Nepal road accident: छठ पूजा से पहले नेपाल में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?