Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News: साय सरकार का बड़ा फैसला… अब कृषि भूमि पर भी बसाई जा सकेंगी कॉलोनियां, बना नया नियम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News: साय सरकार का बड़ा फैसला… अब कृषि भूमि पर भी बसाई जा सकेंगी कॉलोनियां, बना नया नियम

Featuredछत्तीसगढ़

CG News: साय सरकार का बड़ा फैसला… अब कृषि भूमि पर भी बसाई जा सकेंगी कॉलोनियां, बना नया नियम

Hum Vatan News
Last updated: June 21, 2025 8:29 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर:   छत्तीसगढ़ में हर परिवार को पक्का घर देने के लक्ष्य को साकार करने के लिए विष्णुदेव साय सरकार नई अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी ला रही है. इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ते मकान और भूखंड उपलब्ध कराना है. इसमें निजी डेवलपरों और बिल्डरों को भी नई नीति में छोटे भूखंडों की प्लॉटिंग की अनुमति दी जाएगी. राज्य मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025 को मंजूरी दी जा चुकी है. छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही यह नया नियम राज्य में लागू जाएगा.

Contents
2 से 10 एकड़ क्षेत्र में कॉलोनियांआवासीय प्रकोष्ठ भवनों के लिए प्रावधानरेरा की सहमति, छोटों को राहत

बताया गया है कि निम्न व मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती व सस्ते भूखंड उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान में विशेष प्रावधान नहीं के कारण अवैध प्लॉटिंग में तेजी से वृद्धि हुई है. इसके मद्देजनर छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025 तैयार किया गया है. नए नियम के तहत आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए सामुदायिक खुला स्थान में 5 प्रतिशत व न्यूनतम क्षेत्रफल में 200 वर्गमीटर

- Advertisement -
HTML5 Icon

की छूट दी जाएगी. यानी सामुदायिक खुला स्थान 10 प्रतिशत की जगह अब 5 प्रतिशत छोड़ना पड़ेगा, जो 250 वर्गमीटर से कम नहीं होगा. वहीं, आवासीय व कृषि दोनों ही भूमियों पर कॉलोनी विकसित करने की अनुमति दी जाएगी. पहले केवल आवासीय भू-उपयोग में ही आवासीय कॉलोनी तथा एकीकृत उपनगर कृषि भूउपयोग में अनुज्ञेय थी. आवासीय कॉलोनी के लिए अब एकल अथवा संयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा. इससे पहले भूमिस्वामी अथवा पट्टेदार ही आवेदन कर सकते थे. अब संयुक्त आवेदन का प्रावधान जोड़ा गया है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

2 से 10 एकड़ क्षेत्र में कॉलोनियां

आवासीय भूखंडीय विकास के लिए क्षेत्रफल न्यूतनतम 2 से अधिकतम 10 एकड़ का प्रावधान रखा गया है. वहीं, भूखंडीय सहप्रकोष्ठ विकास के लिए न्यूनतम क्षेत्रफल 3.25 एकड़ (न्यूनतम 1.25 एकड़ प्रकोष्ठ विकास के लिए निगमित) का प्रावधान है.

आवासीय प्रकोष्ठ भवनों के लिए प्रावधान

प्रति प्रकोष्ठ इकाई का आकार अधिकतम 90 वर्गमीटर रहेगा. भूखंड के सामने विद्यमान मुख्य मार्ग की चौड़ाई 9 मीटर व भवन की अधिकतम ऊंचाई 12 मीटर (स्टील्ट पार्किंग को छोड़कर) होगी. अधिकतम तलों की संख्या पार्किंग सहित 4 होगी. एफएआर 1.5 निर्धारित है.

रेरा की सहमति, छोटों को राहत

छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने भी छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025 पर अपनी सहमति दी है. देश में 90 प्रतिशत आवासों की कमी कमजोर व निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए पाई गई है. ये वर्ग विकसित कॉलोनियों में आवास क्रय नहीं कर पाते और शहर के आसपास अवैध कॉलोनियों में सस्ती दर पर प्लाट क्रय करने के लिए मजबूर होते हैं. अवैध कॉलोनियों में रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. किफायती जन आवास नियम से इन वर्गों को सस्ती दर पर आवास व भूखंड उपलब्ध हो सकेगा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले SIR सॉफ्टवेयर पर EC ने नहीं खोले पत्ते, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धान खरीदी से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, प्रति क्विंटल 258 रुपये अतिरिक्त देने की मांग’ 27 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया खौफनाक कदम’ प्रवेश कुमार के हाथ पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?