Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी तांत्रिक बारनवापारा से गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी तांत्रिक बारनवापारा से गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी तांत्रिक बारनवापारा से गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: January 14, 2026 11:42 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, अपहरण और धोखाधड़ी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहा आरोपी तांत्रिक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खुद को तांत्रिक बताने वाला हेमंत अग्रवाल (41) करीब दो महीने की फरारी के बाद बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात यह रही कि जिस तंत्र-मंत्र पर आरोपी भरोसा करता था, वही उसकी गिरफ्तारी का कारण बन गया।

Contents
दिनदहाड़े अपहरण, फिर फरारीतांत्रिक से मिलने गया, पुलिस ने दबोचाजुलूस निकालकर भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत अग्रवाल अमलेश्वर का निवासी है। वह खुद को तांत्रिक बताकर पीड़िता के परिवार के संपर्क में आया था और समस्याएं दूर करने का झांसा देकर धीरे-धीरे युवती को अपने प्रभाव में ले लिया। आरोपी ने युवती को शादी का झूठा भरोसा दिया और पत्नी की तरह साथ रखते हुए उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति स्नान विधि : काले तिल से दूर होगा दुर्भाग्य, मिलेगा सौभाग्य

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती की मर्जी के बिना आर्य समाज में जबरन शादी भी करवाई। इस दौरान युवती दो-तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दबाव बनाकर जबरन गर्भपात कराया।

दिनदहाड़े अपहरण, फिर फरारी

19 नवंबर 2025 को आरोपी दिनदहाड़े युवती को घर से उठाकर पहले कोंडागांव और दंतेवाड़ा, फिर रायपुर ले गया। 21 नवंबर 2025 को पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था, लेकिन भिलाई-3 थाने से आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

तांत्रिक से मिलने गया, पुलिस ने दबोचा

फरारी के दौरान आरोपी लगातार नाम और ठिकाने बदलता रहा और मोबाइल फोन अधिकतर बंद रखता था। इसी बीच वह बारनवापारा के जंगलों में रहने वाले दूसरे बैगा-तांत्रिक से मिलने और दवा लेने पहुंचा। पुलिस को इसी गतिविधि का इनपुट मिला, जो गिरफ्तारी के लिए निर्णायक साबित हुआ।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने उड़ीसा, बारनवापारा और बलौदाबाजार इलाके में सघन तलाश शुरू की। दो पुलिसकर्मी कई दिनों तक सिविल ड्रेस में निगरानी करते रहे। पुलिस को अंदेशा था कि तांत्रिक से मिलने के बाद आरोपी वापस लौटेगा। आखिरकार आरोपी गीतपुरी (बलौदाबाजार) पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जुलूस निकालकर भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस निकाला और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। जामुल थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 918/2025, धारा 85, 115(2), 64(2)(एम), 138, 351(3), 89 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Politics : कांग्रेस नेताओं का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड जारी, भूपेश सबसे आगे तो बैज पीछे
Featured छत्तीसगढ़
CGBSE 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, पास-फेल सभी को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Suryavanshi Jersey Number : वैभव सूर्यवंशी ने जर्सी के नंबर पर लगाया टेप, आखिरी अंक दिखा 3; जानें क्या है मामला
Featured sports
Kiara Advani Pregnancy : कियारा की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन, आंखों में थे खुशी के आंसू
Featured मनोरंजन
UPI Completes 10 Years : 10 साल में UPI ने रचा इतिहास, 1.78 करोड़ से बढ़कर 24 हजार करोड़ के पार पहुंचा सालाना ट्रांजैक्शन
business Featured
Iran Sanctions : ईरान की कमाई पर अमेरिका का बड़ा वार, डिजिटल एसेट्स से सोना-शिपिंग तक पर प्रतिबंध
Featured international
CG Crime News : पालकी यात्रा में युवक की लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो सामने आते ही पुलिस ने 5 नाबालिगों को पकड़ा
Featured छत्तीसगढ़
CG Education Update : स्कूलों में अब गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोकगाथा, विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे संस्कृति और परंपरा के पाठ
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

गणेश जी को हाथी का सिर क्यों लगाया गया? महादेव ने क्यों लगाया गजानन का मुख, जानिए पौराणिक कथा

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीन युवक, रातभर झरने के बीच बिताई रात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG IPS Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 IPS अफसरों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?