CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोडसरा से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां स्थित एक स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बनाया गया है, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
स्कूल, जिसे शिक्षा का मंदिर माना जाता है, उसी परिसर में इस तरह की घटना सामने आने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां बच्चों का भविष्य संवारा जाता है, वहां इस प्रकार की गतिविधियां बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि बच्चों के मानसिक वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, माना जा रहा है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



