Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Police Constable Recruitment 2025: भर्ती में गड़बड़ी के आरोप, अभ्यर्थी पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Police Constable Recruitment 2025: भर्ती में गड़बड़ी के आरोप, अभ्यर्थी पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले

Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Constable Recruitment 2025: भर्ती में गड़बड़ी के आरोप, अभ्यर्थी पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले

Hum Vatan News
Last updated: December 21, 2025 2:28 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सीधे गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगें रखीं। इस दौरान गृहमंत्री खुद बंगले के बाहर आए और अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Contents
गृहमंत्री बोले— भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शीएक अभ्यर्थी का कई जिलों में चयन, ऐसे होगा समाधानशिकायत निवारण के लिए खुला मंच, ADG सुनेंगे अभ्यर्थियों की बात5,967 पदों के लिए आए थे करीब 7 लाख आवेदन

Former Agniveer BSF Recruitment : नए साल पर पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी BSF कांस्टेबल भर्ती में विशेष आरक्षण

- Advertisement -
HTML5 Icon

अभ्यर्थियों ने बंगले के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया और सभी साथियों के पहुंचने के बाद ही अंदर जाकर चर्चा करने की बात कही। गृहमंत्री ने पहले उन्हें अंदर बुलाकर बातचीत करने की समझाइश दी, लेकिन अभ्यर्थियों के आग्रह पर कुछ देर बाद सभी के आने पर चर्चा शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

गृहमंत्री बोले— भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

इससे पहले विधानसभा भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से संपन्न की गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग पर सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

अब कोई भी अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर किसी भी जिले के उम्मीदवार के अंक देख सकता है। इसके लिए QR कोड भी जारी किए गए हैं, जिससे सीधे रिजल्ट पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है।

एक अभ्यर्थी का कई जिलों में चयन, ऐसे होगा समाधान

एक ही अभ्यर्थी के कई जिलों में चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर गृहमंत्री ने स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि खुली प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से शारीरिक परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक जिलों में शारीरिक परीक्षा दी और सफल हुए।

हालांकि लिखित परीक्षा केवल एक बार ली गई, लेकिन जिन-जिन जिलों में अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल रहे, वहां लिखित परीक्षा के अंक जोड़े गए। गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतिम चयन केवल एक ही जिले में होगा, जबकि अन्य जिलों में वेटिंग लिस्ट से मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

शिकायत निवारण के लिए खुला मंच, ADG सुनेंगे अभ्यर्थियों की बात

भर्ती से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस विभाग ने खुला मंच उपलब्ध कराया है। एडीजी एसआरपी एसपी कल्लूरी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत है, वे 19 और 20 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय रायपुर में सबूतों के साथ उनसे सीधे मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 12 से 14 दिसंबर तक सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने कार्यालयों में अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनी थीं।

5,967 पदों के लिए आए थे करीब 7 लाख आवेदन

एडीजी कल्लूरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में कुल 5,967 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती परीक्षा का परिणाम 9 दिसंबर को जारी किया गया। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण संदेह और सवाल उठना स्वाभाविक है, इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष शिकायत निवारण व्यवस्था बनाई गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Serbia Gen Z Protest: छात्र आंदोलन ने पलटी सर्बिया की राजनीति, वुसिक को बड़ा झटका
Featured देश - विदेश
CG Politics : रायपुर में स्मृति ईरानी की मुख्यमंत्री साय और डॉ. रमन सिंह से मुलाकात, सियासी चर्चाओं पर नजरें
Featured छत्तीसगढ़
Rahul Gandhi Acquitted: राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली राहत, कांग्रेस ने बांटी मिठाइयां
Featured national
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर को था बुखार, फिर भी बल्ले से मचाया धमाल
Featured खेल
फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Cabinet Meeting : कल होगी CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और कर्मचारियों के मुद्दों पर टिकी निगाहें
Featured छत्तीसगढ़
Aashram 4 Shooting: पहाड़ी रास्ते पर अचानक फेल हुए बस के ब्रेक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान
Featured मनोरंजन
CG Cash Seizure : छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप में मिला गुप्त खजाना
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : महिला कर्मचारी का आरोप- रेलवे अधिकारी ने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, नौकरी से हटाने की धमकी दी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : भाजपा की बैठकों में 2028 चुनाव की तैयारी तेज, स्मृति ईरानी ने दिया सुशासन और विकास का संदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Valmiki Jayanti 2026 : आज मनाई जा रही महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?