Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Suspended : नशे में धुत पुलिस आरक्षक का वीडियो वायरल, एसपी ने की निलंबन की कार्रवाई, विभागीय जांच के दिए आदेश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Suspended : नशे में धुत पुलिस आरक्षक का वीडियो वायरल, एसपी ने की निलंबन की कार्रवाई, विभागीय जांच के दिए आदेश

Featuredछत्तीसगढ़

CG Suspended : नशे में धुत पुलिस आरक्षक का वीडियो वायरल, एसपी ने की निलंबन की कार्रवाई, विभागीय जांच के दिए आदेश

Hum Vatan News
Last updated: June 16, 2025 3:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मुंगेली : जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए एक आरक्षक का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

Contents
पुलिस की वर्दी को किया शर्मसारएक्शन में एसपी, निलंबन के साथ जांच के आदेशपुलिस कप्तान की दो टूक – अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

पुलिस की वर्दी को किया शर्मसार

आरक्षक रोशन पहाड़ी का वारयल हुआ वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया. वायरल वीडियो में आरक्षक शराब भट्टी के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते और गिरते हुए दिखाई दे रहा था. इस शर्मनाक हरकत से न केवल वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि आम नागरिकों में पुलिस की छवि भी धूमिल हुई. स्थानीय लोगों ने नशे में धुत्त आरक्षक को सहारा देकर वहां से हटाया, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होते ही यह मामला जिला पुलिस प्रशासन तक भी पहुंच गया.

- Advertisement -
HTML5 Icon

एक्शन में एसपी, निलंबन के साथ जांच के आदेश

जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि “ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की अनुशासनहीनता और नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि वे लगातार थाना और चौकियों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान नशा न करने की सख्त हिदायत दे रहे थे. इसके बावजूद इस तरह की हरकत से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस कप्तान की दो टूक – अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक पर कार्रवाई से पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि “ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा.”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Rahul Gandhi Acquitted: राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली राहत, कांग्रेस ने बांटी मिठाइयां
Featured national
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर को था बुखार, फिर भी बल्ले से मचाया धमाल
Featured खेल
फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Cabinet Meeting : कल होगी CM विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और कर्मचारियों के मुद्दों पर टिकी निगाहें
Featured छत्तीसगढ़
Aashram 4 Shooting: पहाड़ी रास्ते पर अचानक फेल हुए बस के ब्रेक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान
Featured मनोरंजन
CG Cash Seizure : छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप में मिला गुप्त खजाना
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : महिला कर्मचारी का आरोप- रेलवे अधिकारी ने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, नौकरी से हटाने की धमकी दी
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भाजपा की बैठकों में 2028 चुनाव की तैयारी तेज, स्मृति ईरानी ने दिया सुशासन और विकास का संदेश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Valmiki Jayanti 2026 : आज मनाई जा रही महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident News : तेज रफ्तार बस बनी हादसे का शिकार, 3 यात्रियों की मौत, 10 लोग घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा यू-टर्न! तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?