Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Transfer News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक’ GAD ने तय किए नियम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Transfer News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक’ GAD ने तय किए नियम

Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक’ GAD ने तय किए नियम

Hum Vatan News
Last updated: November 3, 2026 12:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जनगणना 2027 की तैयारियों के मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जनगणना कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जनगणना ड्यूटी में नियुक्त और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारियों-कर्मचारियों का अगले छह महीने तक या जनगणना का कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव तबादला नहीं किया जाएगा।

Contents
2 नवंबर को GAD ने जारी किया आदेशकिन सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा आदेश?जनवरी-फरवरी 2027 में होगा जनगणना का दूसरा चरण

राज्य सरकार का मानना है कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसे समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए प्रशासनिक अमले की निरंतर उपलब्धता जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

2 नवंबर को GAD ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 2 नवंबर 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी विभागों के भारसाधक सचिवों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार…गृह मंत्री श्री अमित शाह के आतिथ्य में कल राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त.

निर्देशों के अनुसार, जनगणना कार्य में नियुक्त और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अगले छह महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए।

किन सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा आदेश?

सरकार का यह निर्देश सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सामान्य तबादला प्रतिबंध नहीं है। यह विशेष रूप से उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा, जिन्हें जनगणना 2027 के कार्य में जिम्मेदारी सौंपी गई है और जो इसके लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

इसमें जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर जनगणना संबंधी जिम्मेदारियां निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। सरकार चाहती है कि प्रशिक्षण प्राप्त अमला अपने निर्धारित स्थान पर रहकर जनगणना की प्रक्रिया पूरी कराए।

जनवरी-फरवरी 2027 में होगा जनगणना का दूसरा चरण

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके दूसरे चरण का आयोजन जनवरी-फरवरी 2027 में किया जाएगा। इसके लिए जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया चल रही है।

जनगणना के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे में बीच में कर्मचारियों के तबादले होने से प्रशिक्षण, जिम्मेदारी निर्धारण और कामकाज प्रभावित होने की आशंका रहती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CISF New Command System : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, CISF ने भिलाई को बनाया स्टील सेक्टर का नेशनल हेडक्वार्टर
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बीच सड़क पर धू-धू कर जली यात्री बस, आग लगते ही मची चीख-पुकार’ यात्रियों में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
Diwali 2026 : दिवाली पर मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने का क्या है रहस्य’ जानें धार्मिक महत्व और शुभ संकेत
Featured religion
Amit Shah’ आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल; महतारी वंदन की किस्त भी होगी जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : आंध्र तट से टकराया चक्रवाती तूफान मुरासु, छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम’ IMD ने जारी की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
03 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Blog
कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित … एसईसीएल की पाँच खदानों को मिला फाइव स्टार सम्मान—चार भूमिगत एवं एक ओपनकास्ट खदान शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार…गृह मंत्री श्री अमित शाह के आतिथ्य में कल राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे केंद्रीय GST अधीक्षक, CBIC के खिलाफ देशभर में खोला मोर्चा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

विवादित बयान पर Amit Jogi’ ने मांगी माफी, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट, PM मोदी पर किया था कटाक्ष

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : छत्तीसगढ़ के 42 GST निरीक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?