Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Weather Today : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, कोरबा में 17 सेमी बारिश रिकॉर्ड
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Weather Today : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, कोरबा में 17 सेमी बारिश रिकॉर्ड

Featuredreligion

CG Weather Today : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, कोरबा में 17 सेमी बारिश रिकॉर्ड

Hum Vatan News
Last updated: August 18, 2026 10:23 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को कोरबा में 17 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी रायपुर के अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Contents
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट28 जिलों में यलो अलर्टबंगाल की खाड़ी में बना अवदाब बढ़ा रहा बारिशकोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिशअगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…..मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप.

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज बारिश होने की संभावना है।

राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मंगलवार सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटे के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

28 जिलों में यलो अलर्ट

बारिश को लेकर प्रदेश के कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया समेत कई जिले शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब बढ़ा रहा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी ओडिशा तट के पास बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। 17 अगस्त तक यह इसी क्षेत्र में केंद्रित था।

इसके अगले 24 घंटों में पहले उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के रास्ते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है।

कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कोरबा में सर्वाधिक 17 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेंटीमीटर, अजगरबहार में 9 सेंटीमीटर और डौंडीलोहारा में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 6-6 सेंटीमीटर बारिश हुई। लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं कुमरदा, बागबाहर, जनकपुर भरतपुर और उदयपुर में 4-4 सेंटीमीटर तथा लवन, लैलूंगा, रघुनाथनगर, धमतरी, छुरिया, मैनपाट, डौंडी, माना रायपुर, लटोरी, घरघोड़ा, करतला, केल्हारी, तमनार और मरीं बांग्ला देवरी में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और मानसून की सक्रियता के चलते छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासकर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Bhilai Fire News : हथखोज की श्री श्याम केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर चपेट में
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : गरबा आयोजन से जुड़ा वीडियो वायरल, गरबा ड्रेस में युवतियां धूम्रपान करती दिखीं; हथियार लहराने का भी दावा
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Coal Levy Scam: कोयला लेवी घोटाले में नया एंगल, आयरन पैलेट पर ₹100 प्रति टन वसूली का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : बाजार में दो महिलाओं की पिटाई, चोरी के आरोप का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Surajpur Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन को मृत्युदंड और एक को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़देश - विदेश

Mahadev Betting App Case : शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए 1.20 करोड़ रुपये, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredsports

Ravindra Jadeja On Ajit Agarkar: अगरकर का कार्यकाल खत्म होते ही जडेजा का मजेदार कमेंट, BCCI से पूछ लिया- प्रोसेस क्या है?

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

महिलाओं के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?