Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Weather Update : तूफान अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के आसार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Weather Update : तूफान अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के आसार

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : तूफान अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के आसार

Hum Vatan News
Last updated: November 17, 2026 10:42 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पोस्ट मानसून सीजन के तीसरे संभावित तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि राजधानी रायपुर समेत मध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Contents
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ डीप डिप्रेशन20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिशरायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी बरसेंगे बादल

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ डीप डिप्रेशन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन लगातार मजबूत हो रहा है। इसके आज शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना जताई गई है। मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने के साथ तटीय इलाकों में भी इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है। अनुमान है कि यह तूफान 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है। इसके बाद इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Salman Khan Matrubhumi Movie: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग का चौंकाने वाला किस्सा, ढाई दिन में पूरा हुआ मुश्किल सीन

- Advertisement -
HTML5 Icon

20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश भी हो सकती है। तूफान की दिशा और उसकी तीव्रता के आधार पर बारिश के प्रभाव में बदलाव संभव है।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी बरसेंगे बादल

तूफान अकवान का असर केवल दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। नवंबर के महीने में मौसम के इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Renault Duster
Renault Duster होगी 1.5 लाख रुपये तक सस्ती! कंपनी ला रही नया 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन, CNG का विकल्प भी संभव
automobile Featured
Badrinath Highway Bus Accident: हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत
Featured national
Shubman Gill: ऋषभ पंत की फॉर्म पर उठ रहे सवालों का शुभमन गिल ने दिया जवाब, बोले- उनकी क्षमता पर कोई शक नहीं
Featured खेल
Salman Khan Matrubhumi Movie: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग का चौंकाने वाला किस्सा, ढाई दिन में पूरा हुआ मुश्किल सीन
Featured मनोरंजन
17 November 2026 Horoscope : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
श्री रामलला दर्शन योजना से साकार हो रहा हजारों श्रद्धालुओं का सपना, राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन रवाना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?