Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Hum Vatan News
Last updated: August 8, 2026 9:45 AM
By
Hum Vatan News
Share
Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update
SHARE
× Popup Image

CG Weather Update :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में लौट आई है, वहीं बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी तंत्र बन गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

Contents
नया मौसमी तंत्र होगा और मजबूतरायगढ़ समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावनारायपुर में छाए रहेंगे बादल, उमस से लोग परेशान40 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएंतापमान का हालमौसम विभाग की अपील

नया मौसमी तंत्र होगा और मजबूत

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना नया मौसमी तंत्र आने वाले समय में और अधिक प्रबल होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इसका प्रभाव उत्तर ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ तक देखने को मिलेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मौसम प्रणाली के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का मुख्य क्षेत्र रहने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायगढ़ समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, सक्ती, कोरबा और सारंगढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात हो सकता है।

वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल, उमस से लोग परेशान

राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

40 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम और मुंगेली में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं राजधानी रायपुर में भी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। ऐसे में लोगों को आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान का हाल

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक है।

प्रदेश में दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा में सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की अपील

मौसम में बदलाव के बीच लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं के दौरान कमजोर या जर्जर संरचनाओं से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : चैतुरगढ़ घूमने जा रहे 10 दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत; 2 की हालत गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल…राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा समापन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Jail Rules : छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगा VIP रुतबा! 58 साल पुराने 7 नियमों में बड़ा बदलाव
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
Featuredछत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बड़ा फैसला, बारिश से छूटा टोकन तो फिर मिलेगा मौका; जानें नए नियम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Patwari Strike : 40 दिन बाद पटवारियों ने स्थगित की अनिश्चितकालीन हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद फैसला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में PRA ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा, 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?