Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सूर्य ग्रहण के अगले दिन से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए माता की अराधना के लिए कलश स्थापना का मुहूर्त
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सूर्य ग्रहण के अगले दिन से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए माता की अराधना के लिए कलश स्थापना का मुहूर्त

Featured

सूर्य ग्रहण के अगले दिन से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए माता की अराधना के लिए कलश स्थापना का मुहूर्त

Hum Vatan News
Last updated: March 26, 2025 11:23 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Chaitra Navratri 2025: माता दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए चैत्र और आश्विन माह नवरात्र का व्रत रखा जाता है. भक्त नौ दिन तक व्रत रखकर माता दुर्गा की पूजा करते हैं. मान्यता है कि नवरात्र का व्रत रखने और माता की अराधना से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं. वर्ष 2025 में 29 मार्च का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला हैं और यह ग्रहण चैत्र अमावस्या को लग रहा है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र शुरू हो जाता है. इसलिए इस बार चैत्र नवरात्र सूर्य ग्रहण के ठीक अगले दिन शुरू हो रहा है. चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार से शुरू होकर 6 अप्रैल रविवार तक रहेगी. नवरात्र की पूजा में कलश स्थापना का बहुत महत्व होता है और इसे शुभ मुहूर्त में ही स्थापित किया जाता है. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्र की तिथि और कलश स्थापना का मुहूर्त

Contents
  • कब से चैत्र नवरात्र 
  • चैत्र नवरात्र में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 
  • प्रातः काल का मुहूर्त
  • अभिजीत मुहूर्त
  • कलश स्थापना की पूजन सामग्री 
  • कलश स्थापना की विधि 
  • कलश स्थापना के दौरान करें इन मंत्रों का जाप 

रायपुर SSP रहे प्रशांत अग्रवाल भी CBI की रडार में, उनके और सौम्या चौरसिया के बंगले में रेड

- Advertisement -
HTML5 Icon

कब से चैत्र नवरात्र 

शनिवार 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी और अगले दिन 30 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी. चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च रविवार से होगी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

चैत्र नवरात्र में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 

नवरात्र के पहले दिन देवी की पूजा के लिए कलश स्थापना की जाती है. इस बार चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार से शुरू हो रहा है और इसी दिन कलश स्थापना की जाएगी.

CG Crime News : नग्न होकर हथियार के साथ महिला के घर घुसा पड़ोसी, फिर किया ये काम…

प्रातः काल का मुहूर्त

0 मार्च को घटस्थापना प्रातः काल 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक है.

अभिजीत मुहूर्त

दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट के बीच अभिजीत मुहूर्त में  घटस्थापना कर सकते हैं.

चैत्र नवरात्र में घट स्थापना पर शुभ योग

चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है.

इसके साथ ही चैत्र नवरात्र में घट स्थापना के दिन शिववास योग का भी संयोग है.

ये सभी योग बार चैत्र नवरात्र की कलश स्थापना के लिए शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं.

कलश स्थापना की पूजन सामग्री 

कलश स्थापना के लिए विशेष पूजन सामग्री की जरूरत होती है. इसके लिए कलश, मौली, आम के पत्ते, रोली, गंगाजल, सिक्का, गेंहू या अक्षत, मिट्‌टी के पात्र, शुद्ध मिट्‌टी, जौ, वस्त्र,कलावा, दिया, बत्ती और सिंदूर की जरूरत होती है.

कलश स्थापना की विधि 

कलश स्थापना के लिए सबसे पहले पूजा स्थान को साफ करें

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें.

सबसे पहले कलश में पानी भरें.

कलश में सिक्का, सुपारी, गंगाजल, शहद, आम के पत्ते रखें.

कलश के ऊपरी भाग में रोली लगाएं

कलश के मुंह पर पांच आम के पत्ते रखें और नारियल में कलावा बांधकर रखें

कलश को मिट्‌टी के पात्र में अक्षत के ऊपर स्थापित करें.

घी का दिया जलाकर कलश की पूजा करें.

कलश स्थापना के दौरान करें इन मंत्रों का जाप 

ॐ ह्रींग डुंग दुर्गायै नमः

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

मां दुर्गा का आह्वान मंत्र –

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Justice Suryakant : CJI जस्टिस सूर्यकांत का स्पष्ट संदेश’ AI मददगार बने, लेकिन न्यायाधीश की भूमिका न छीने
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Anti Naxal Operation : मौत का जाल बिछा रहे थे नक्सली जगरगुंडा मार्ग पर 3 शक्तिशाली IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किए डिफ्यूज
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Accident News
Chhattisgarh Accident News : माता मंदिर में बड़ा हादसा रोपवे का केबल टूटने से हवा में झूलती ट्रॉली नीचे गिरी, कई श्रद्धालु घायल
Featured छत्तीसगढ़
Global Terrorism Index 2026 : भारत में आतंकी घटनाएं घटीं, पाकिस्तान पर बढ़ा खतरे का साया
Featured देश - विदेश
Road Accident
Road Accident : रेलवे एग्जाम देकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मासूम के सामने मां की मौत
Featured छत्तीसगढ़
Heroin Smuggling News
Heroin Smuggling News : ‘ड्रग्स रूट’ का भंडाफोड़ ₹1200 की हेरोइन ₹8000 में बेचते थे 4 तस्कर , पुलिस ने दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
Police Transfer List 2026
Police Transfer List 2026 : पुलिस में बड़ी सर्जरी DIG विजय अग्रवाल ने 12 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर, ASI और आरक्षकों की बदली
Featured छत्तीसगढ़
Trump’S Strict Warning : 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को कहा, वरना ईरान पर बड़ा हमला संभव
Featured international

You Might Also Like Related

Chhattisgarh School Education Scam
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh School Education Scam : शिक्षा के नाम पर ‘छलावा’ CG बोर्ड के स्कूलों में CBSE पैटर्न का फर्जीवाड़ा, करोड़ों की अवैध वसूली बेनकाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG News
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : विश्वास का गला घोंटा पुलिस ने कलयुगी बेटी को दबोचा, पिता के घर से पार किए थे लाखों के गहने

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

22 March 2026 Horoscope : मेष, वृश्चिक और धनु राशि के लिए आज का दिन रहेगा लाभदायक, जानें अपना राशिफल…

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?