Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शराब घोटाला मामला : पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ 1100 पन्नों की चार्जशीट पेश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शराब घोटाला मामला : पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ 1100 पन्नों की चार्जशीट पेश

Featuredछत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामला : पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ 1100 पन्नों की चार्जशीट पेश

Hum Vatan News
Last updated: June 30, 2025 2:40 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर:छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आज ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश किया. विशेष कोर्ट में 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया. इस चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है. इसमें 66 पेज की समरी में प्रकरण का ब्योरा दिया गया है.

Contents
21 जनवरी से जेल में हैं कवासी लखमाक्या है शराब घोटाला?

21 जनवरी से जेल में हैं कवासी लखमा

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार करने से पहले ED ने उन्हें 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या है शराब घोटाला?

तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. इसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था.

- Advertisement -
HTML5 Icon

ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया. ED ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया. उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. इस मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था.

गौरतलब है कि आज की चार्जशीट से पहले 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया था, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया था. इसमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…
Featured religion
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?