Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgah News: लगने वाला है झटका! बिजली की नई दर के लिए 30 जून को फिर सुनवाई… बिजली वितरण कंपनी ने बताया है 4500 करोड़ का घाटा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgah News: लगने वाला है झटका! बिजली की नई दर के लिए 30 जून को फिर सुनवाई… बिजली वितरण कंपनी ने बताया है 4500 करोड़ का घाटा

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgah News: लगने वाला है झटका! बिजली की नई दर के लिए 30 जून को फिर सुनवाई… बिजली वितरण कंपनी ने बताया है 4500 करोड़ का घाटा

Hum Vatan News
Last updated: June 24, 2025 1:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर:  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दर को लेकर छत्तीसगढ़ पावर वितरण कंपनी द्वारा दी गई याचिका पर सुनवाई के लिए उपभोक्ताओं को एक और मौका दिया है. 19 और 20 जून को आयोजित सुनवाई में गिनती के लोग पहुंचे थे और सुनवाई के लिए समय कम दिए जाने का मुद्दा उठा था. इसके बाद आयोग ने 30 जून को उन उपभोक्ताओं के लिए सुनवाई रखी है, जो पूर्व की सुनवाई में नहीं पहुंच पाए थे. इसमें उपभोक्ता पूर्वान्ह 11.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक बिजली की नई दर को लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं. इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा.

Contents
फील्ड में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल4500 करोड़ रुपए का घाटा

पावर वितरण कंपनी ने आय-व्यय के ब्यौरे के साथ नए टैरिफ का निर्धारण करने दिसंबर-24 में ही विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव दे दिया था परंतु आयोग में सदस्य के दोनों पद खाली होने के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही थी. पिछले सप्ताह राज्य शासन ने विवेक गनौदवाले को विधि एवं अजय सिंह को तकनीकी सदस्य नियुक्त किया. इसके बाद आयोग ने तत्काल सुनवाई शुरू की. सुनवाई के लिए आयोग ने 19 एवं 20 जून की तिथि निर्धारित की थी. पहले दिन कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आयोजित सुनवाई में चार-पांच लोग ही पहुंचे थे. सुनवाई के दौरान किसान नेताओं ने सुनवाई के लिए समय कम दिए जाने का मुद्दा आयोग के समक्ष उठाया था इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने 19 एवं 20 जून को सुनवाई के लिए नहीं पहुंच पाने वाले उपभोक्ताओं को सुनवाई का एक अवसर दिय है. आयोग ने 30 जून को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए पुनः सुनवाई रखी है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

फील्ड में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल

दो दिन की जनसुनवाई के दौरान कृषि एवं घरेलू श्रेणी की दर को लेकर पक्ष रखने पहुंचे उपभोक्ताओं ने फील्ड में बिजली की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग रखी. किसानों ने भी कहा कि ट्रांसफॉर्मर फेलुअर, लाइन की समस्या की सुनवाई नहीं हो रही है. घंटों बिजली बंद रहती है. बिलिंग में भी काफी त्रुटियां रहती हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

4500 करोड़ रुपए का घाटा

इधर, वितरण कंपनी द्वारा नियामक आयोग को दिए गए टैरिफ प्रस्ताव में 4500 करोड़ रुपए का घाटा बताया गया है. इस घाटे की पूर्ति के लिए बिजली दर में वृद्धि की बात कही है. गत वर्ष वितरण कंपनी द्वारा 2024-25 के लिए विद्युत की अनुमानित बिक्री पर प्रचलित टैरिफ से अनुमानित 4420 करोड़ रुपए राजस्व घाटे के स्थान पर 2819 करोड़ रुपए मान्य किया गया था. राजस्व घाटा कम करने हेतु राज्य शासन द्वारा भी वितरण कंपनी को एक हजार करोड़ रुपए प्रतिपूर्ति राशि देने का निर्णय लिया था.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले SIR सॉफ्टवेयर पर EC ने नहीं खोले पत्ते, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धान खरीदी से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, प्रति क्विंटल 258 रुपये अतिरिक्त देने की मांग’ 27 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया खौफनाक कदम’ प्रवेश कुमार के हाथ पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?