Chhattisgarh BJP SC Morcha appointments रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन, प्रकोष्ठ और मोर्चा में हाल ही में नई नियुक्तियां की गई हैं। दो दिन पहले पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी, वहीं अब अजा (अनुसूचित जनजाति) मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “आप सभी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से संगठन और मजबूत और सशक्त होगा।”
Road Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर मौत
भाजपा ने प्रदेश में अपने संगठन को और सुदृढ़ बनाने के लिए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण कदम बताया है। पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया है।
इस नियुक्ति से प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में नया उत्साह और ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।


