Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की अम्बिकापुर से की शुरुआत.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की अम्बिकापुर से की शुरुआत.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की अम्बिकापुर से की शुरुआत.

Hum Vatan News
Last updated: September 3, 2026 5:34 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम को आगे बढ़ाते हुए प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और मातृशक्ति के सम्मान के उद्देश्य से श्री राजेश अग्रवाल माननीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत अम्बिकापुर से की गई है। इस अभियान के अंतर्गत सरगवां स्थित अटल विहार योजना में वृक्षारोपण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माननीय मंत्री,पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग श्री राजेश अग्रवाल जी ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी मातृशक्ति के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी व्यक्त करने का एक भावनात्मक एवं जनसरोकार से जुड़ा संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू किए गए इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्वरूप देना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, यही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी। उन्होंने कहा कि एक पेड़ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सवा सात करोड़ पौधे लगाए जा चुके है l उन्होंने कहा कि कॉलोनी में बाउंड्री वाल की लगातार मांग की जा रही थी l मंडल अध्यक्ष के पहल से आज बाउंड्री वाल का निर्माण कर लोकार्पण किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वृक्षा रोपण किया गया था व कॉलोनिवासियीं के संरक्षण से ये वृक्ष का रूप ले लिए है

- Advertisement -
HTML5 Icon

मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की अन्य आवासीय योजनाओं एवं कॉलोनियों में भी चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। अम्बिकापुर से शुरू हुआ यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रत्येक परिवार और समाज को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करेगा।
मंडल का उद्देश्य है कि अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए कॉलोनियों को अधिक स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाए। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से पौधरोपण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अटल विहार योजना, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण भी किया गया। सरगवां के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 9.70 एकड़ भूमि पर लगभग 3859.22 लाख रुपये की लागत से कुल 251 भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य कराया गया है। इनमें 14 HIG, 12 Sr. MIG, 40 Jr. MIG, 63 LIG एवं 122 EWS भवन शामिल हैं।
इस अवसर पर कॉलोनी के नन्हे बच्चों द्वारा वृक्षों के महत्व पर संदेश के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। योजनांतर्गत बाउंड्रीवाल एवं डब्ल्यू.एम.एम. सड़क सहित शेष निर्माण एवं विकास कार्य भी पूर्ण किए गए हैं। इन सुविधाओं के लोकार्पण से कॉलोनीवासियों को बेहतर आवासीय वातावरण एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी l
बच्चों की प्रस्तुतियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के भावनात्मक संदेश को प्रभावी रूप से सामने रखा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री चिंतामणी महाराज जी, सांसद, सरगुजा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मननीया श्रीमती मंजूषा भगत जी, महापौर, नगर निगम अम्बिकापुर, माननीय श्री अखिलेश सोनी जी, प्रदेश महामंत्री, माननीया श्रीमती निरुपा सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सरगुजा, माननीय श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी जी, सभापति, नगर निगम अम्बिकापुर, माननीया श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया जी, जिला पंचायत सदस्य, सरगुजा तथा माननीय श्री भारत सिंह सिसोदिया जी, जिला अध्यक्ष, सरगुजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मंडल के अधिकारियों ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पौधों के रोपण एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CM Vishnu Deo Sai
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
तीजा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का पावन पर्व, इसमें मातृशक्ति के प्रेम, आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना समाहित : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार : श्री अरुण साव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्यपाल श्री रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
SI प्रमोशन केस में बड़ा फैसला’ High Court’ ने बदला वरिष्ठता तय करने का आधार, जानें पूरा मामला
Featured छत्तीसगढ़
Delhi Building Collapsed : सत्य निकेतन में हॉस्टल बिल्डिंग धराशायी, 3 लोग घायल’ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Featured देश - विदेश
CG NEWS : प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा’ हिंदू संगठन ने उठाए सवाल, पुलिस से हुई तीखी बहस
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : खपरगंज-मसानगंज हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ 4 आरोपी पकड़े गए, कोर्ट तक निकाला जुलूस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : वॉटरफॉल में नहाते समय हादसा, रायपुर से पहुंचे युवक ने डूबकर गंवाई जान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर जारी’ जिले में अब तक 33 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?