Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में जाना जायेगा।
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में जाना जायेगा।

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में जाना जायेगा।

Hum Vatan News
Last updated: March 19, 2026 9:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 फरवरी 2004 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का पुनर्गठन गठन किया गया। जिसका उद्देश्य विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराना है। मण्डल द्वारा शासन की नीति/निर्देशों के अनुरूप 1 लाख से अधिक आवासों, जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए है, का निर्माण किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा मण्डल के कार्याे को व्यापक विस्तार देने एवं आवास निर्माण के साथ-साथ अधोसंरचनागत विकास के कार्यो में सहभागिता निभाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, अधिनियम-1972 में आवश्यक संशोधन को मंजूरी दी गई। अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में कार्य करेगा।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी ने बताया कि सार्वजनिक हित, मण्डल के कार्यो को विस्तार देने, अधोसंरचनागत विकास माॅडल के कार्यो के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के उद्देश्य से मण्डल अधिनियम 1972 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इस संशोधन के साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में विभिन्न आय वर्ग, विशेषकर कमजोर एवं निम्न व मध्यम आय वर्ग के लोगों को किफायति घर उपलब्ध कराने के अपने मूल कार्य के अतिरिक्त अधोसंरचना विकास की योजनाएं, पुनर्विकास, सार्वजनिक निजी सहभागिता कीे योजनाएं, मिश्रित भूमि उपयोग, नगर विकास योजनाएं, राज्य शासन द्वारा सौंपे गये अन्य विशेष योजनाओं को क्रियान्वयन कर सकेगा।
विभागीय मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी ने बताया कि मण्डल अधोसंरचना विकास के अंतर्गत पुलो, सड़कों, राजमार्गो, हवाई अड्डों, जलप्रदाय, माल वाहन प्रणालियां विकसित कर क्रियान्वित कर सकेगा, साथ ही मण्डल राज्य के नगर विकास प्राधिकरणों, स्थानीय निकायों एवं अन्य संस्थाओं को तकनीकी एवं आंतरिक क्षमताओं व उनके वित्तीय संसाधनों में सुधारने के लिए सहायता व परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध करा सकेगा। मण्डल को एक अर्बन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जायेगा। वाहनों की बढ़ती संख्या के अनुरूप सड़क चैड़ीकरण शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को सुद्धढ़ करना, दुतगामी सड़क संपर्क योजना के अंतर्गत 2 लेन, 4 लेन दुतगति कारिडोर को विकास एवं निर्माण शहरी दोनों का समग्र विकास, अधोसंरचनागत विकास की विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल सहभागी होगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपुरक बजट में ऋण राशि 735 करोड़ का भुगतान कर, मण्डल को ऋण मुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अधिनियम-1972 में आवश्यक संशोधन एवं मण्डल को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में प्रतिस्थापित करने पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विभागीय मंत्री श्री ओ.पी.चैधरी, सभी सम्मानिय मंत्रियों एवं विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए मण्डल के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को, निर्माण कार्यो के साथ अधोसंरचनागत विकास कार्यो की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में लगभग मण्डल की 3050 करोड़ की 78 आवासीय परियोजनाएं प्रगति पर है। इनमें से 2060 करोड़ की 56 योजनाओं का शुभारंभ नवम्बर-2025 के आवास मेला में किया गया। ओ.टी.एस.-प्प् के अंतर्गत वर्षो से रिक्त, संपत्तियों में से 221.21 करोड़ की 1447 संपत्ति का विक्रय किया गया। वहीं 650 करोड़ से अधिक की 6 रिडेव्हलपमेंट परियोजनाओं के दस्तावेज तैयार किये गये है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में अब इन रिडेव्हलपमेंट योजनाआंें के क्रियात्मक में तेजी आयेगी। मण्डल की कार्य योजनाएं संपूर्ण प्रदेश में संचालित है। इस विस्तार से मण्डल प्रदेश मंे नगर विकास योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को बेहतर एवं सुनियोजित शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना विकास के साथ भूखण्ड़ व घर उपलब्ध करा सकेगा।
आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मण्डल के पास अधोसंरचना विकास व निर्माण के लिए पर्याप्त अनुभवी तकनीकी स्टाफ उपलब्ध है। मण्डल इस नई भूमिका के माध्यम से तकनीकी दक्षता, वित्तीय अनुशासन एवं संस्थागत विश्वसनीयता के साथ निर्माण व विकास के उच्च मानकों को स्थापित करते हुए किफायति आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न, विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन करेगा। मण्डल विद्यमान कालोनियों, जीर्ण-शीर्ण भवनों, पुनर्विकास की परियोजनाओं के साथ ही आवास तथा संबद्ध अधोसंरचना हेतु सार्वजनिक निजी भागीदारी से परियोजनाओं का क्रियान्वयन, स्लम क्षेत्र के पुनर्विकास की योजनाआंे के साथ शासन द्वारा सौंपे गये अन्य परियोजनाओं का भी क्रियान्वयन कर सकेगा। आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने माननीय मुख्यमंत्री, माननीय मंत्री व मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव का अधिनियम संशोधन विधेयक को मंजूरी हेतु आभार व्यक्त करते हुए मण्डल के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने संपूर्ण समर्पण, कर्मठता से कार्य करते हुए शासन की नीति/निर्देशों एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अपील की।

- Advertisement -
HTML5 Icon
- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Dhan Kharidi New Guidelines : धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट’ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, इन बातों का रखें खास ध्यान
Featured छत्तीसगढ़
Donald Trump Iran Threat: ट्रंप की ईरान को नई धमकी, बोले- फिर होगा ‘लिटिल एपिक फ्यूरी’ हमला; तेहरान ने भी दिखाई आंखें
Featured international
Haryana Electricity Workers’ Strike: हरियाणा में 45 घंटे तक बिजली संकट, फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप; CM सैनी से बातचीत के बाद माने कर्मचारी
Featured national
CG News : यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली बसों पर सख्ती, छत्तीसगढ़ में 170 बसों के परमिट निरस्त
Featured छत्तीसगढ़
IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के सामने ढेर हुई इंडिया-ए, 113 रन पर सिमटी पूरी टीम
Featured sports
Hanuman Chalisa : ‘तेज प्रताप महा जग वंदन’ चौपाई का क्या है रहस्य’ जानें हनुमान जी की महिमा और इसका आध्यात्मिक महत्व
Featured religion
Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान को असली टाइगर बताने पर मिली सजा? शूटर ने किया चौंकाने वाला दावा
entertainment Featured
CG News : हसदेव नदी में आरक्षक के कूदने की आशंका, पुल पर खड़ी मिली बाइक’ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

CG Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बदलेगा मौसम, 27 अक्टूबर से बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बर्खास्त GRP आरक्षक की मुश्किलें बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने पेश किया चालान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अस्पताल के बाहर जिंदगी की जंग लड़ता रहा युवक, डॉक्टर की गैरमौजूदगी के आरोप पर कलेक्टर ने दिए जांच के संकेत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?