Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgarh Job Fair 2026 : छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियों का बड़ा मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgarh Job Fair 2026 : छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियों का बड़ा मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला

Featuredjobछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Job Fair 2026 : छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियों का बड़ा मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला

Hum Vatan News
Last updated: September 28, 2026 1:39 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: Chhattisgarh Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।

Contents
8,720 रिक्तियों पर होगी भर्तीइन सेक्टर में मिलेंगे नौकरी के अवसरकिस सेक्टर में कितनी वैकेंसी?इन कंपनियों में भी रोजगार का मौकाऐसे करें ऑनलाइन आवेदनरोजगार मेले में कौन से दस्तावेज जरूरी?8 अक्टूबर को मिलेंगे ऑफर लेटर

8,720 रिक्तियों पर होगी भर्ती

विभाग के अनुसार, अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं ने 8,720 रिक्तियों की जानकारी दी है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, B.Sc. Agri, स्नातक और स्नातकोत्तर (MBA/MCA सहित) योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विभाग के मुताबिक, अन्य औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संपर्क जारी है, इसलिए रिक्तियों की संख्या बढ़ सकती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन सेक्टर में मिलेंगे नौकरी के अवसर

रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग-फाइनेंस, ऑफिस वर्क एवं HR, कस्टमर सर्विस, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स-डिलीवरी और कृषि-एग्री बिजनेस जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उपलब्ध पदों में मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मेंटेनेंस इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, QA/QC इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर और रिलेशनशिप मैनेजर शामिल हैं।

इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ, केयरटेकर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, बाइक राइडर और पिकर-पैकर जैसे पद भी उपलब्ध होंगे। विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस और ट्रेनी के अवसर भी दिए जाएंगे।

किस सेक्टर में कितनी वैकेंसी?

विभाग की जानकारी के मुताबिक, टेक्निकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में करीब 4,800 पद, लॉजिस्टिक्स एवं ट्रांसपोर्ट में करीब 1,600 पद, सिक्योरिटी क्षेत्र में करीब 650 पद और हेल्थकेयर-केयर सर्विसेज में करीब 580 पद शामिल हैं।

इन कंपनियों में भी रोजगार का मौका

रोजगार मेले में क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट समेत अन्य संस्थाएं शामिल होंगी।

इन कंपनियों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ देश के अन्य राज्यों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

CG News : बाढ़ में जिंदगी और मौत के बीच फंसे 6 कर्मचारी, हेलीकॉप्टर से किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर जाकर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं। अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार पद का चयन करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा।

रोजगार मेले में कौन से दस्तावेज जरूरी?

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रवेश पत्र का प्रिंट, पहचान पत्र, शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा। यदि लागू हो तो अनुभव प्रमाण-पत्र भी ले जाना होगा। सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ रखने की सलाह दी गई है।

8 अक्टूबर को मिलेंगे ऑफर लेटर

रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर 2026 को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अध्यक्षता करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : नक्सली ठिकाने से बरामद 20 लाख रुपये को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप, दो पूर्व डीएसपी पर गंभीर आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG News : फसल खराब होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, साय सरकार ने सर्वे के जरिए नुकसान का आकलन करने की तैयारी की
Featured छत्तीसगढ़
Govinda-Sunita Dispute : सुनीता आहूजा के बचाव में कश्मीरा शाह ने खोला मोर्चा, कोमल रानी के आरोपों पर बोलीं- ‘हमें कातिल कहा जाता है’
entertainment Featured मनोरंजन
Virat Kohli के छक्कों पर गंभीर क्यों रहे शांत? नो-रिएक्शन लुक हुआ वायरल, फैंस ने किया ट्रोल
Featured खेल
Election Commission Meeting : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: बैठकों से पहले साझा होगा एजेंडा, फैसलों का भी तैयार होगा रिकॉर्ड
Featured देश - विदेश
Google Chrome AI Features : स्टूडेंट्स के लिए Google Chrome का बड़ा अपडेट, Gemini बनाएगा क्विज और समझेगा वीडियो-ऑडियो
Featured national tech
CG News : गणेश विसर्जन झांकी को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, कई मार्गों पर प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले जानें रूट
Featured छत्तीसगढ़
DME ने बीपीटी (BPT) प्रथम चरण काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया, NEET में शामिल सभी अभ्यर्थी आवेदन के पात्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Ration Card Online Apply : दो महीने बाद खुला पोर्टल, अब घर बैठे बनवा सकेंगे नया राशन कार्ड

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Bank Strike : बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक, मांगों को लेकर बातचीत सफल, ग्राहकों को मिली राहत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Pitru Paksha 2026 : पितृ पक्ष में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, नौकरी-कारोबार और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?