Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का किया नाम रोशन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का किया नाम रोशन.

अन्यछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का किया नाम रोशन.

Hum Vatan News
Last updated: December 6, 2025 7:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर,6 दिसंबर 2025/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है।

मिट्टीकला में मिला नया आयाम

- Advertisement -
HTML5 Icon

शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण ने उनके सपनों को मजबूती दी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक से मिली नई उड़ान*

निहारिका ने पहले जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह जीत उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने में सहायक साबित हुई।

*उद्भव 2025 में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक से हुई दोहरी जीत*

इसके बाद निहारिका ने आंध्र प्रदेश में आयोजित 6 वीं ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव उद्भव 2025 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। लगातार दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर निहारिका ने अपने विद्यालय और छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है।

*शिक्षकों का मार्गदर्शन बना सफलता की नींव*

निहारिका के इस सफलता के पीछे उनके कला शिक्षक श्री राहुल जंघेल की प्रेरणा और विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार तिर्की का सतत सहयोग और मार्गदर्शन रहा। निहारिका ने साबित कर दिखाया कि प्रतिभा को बस सही मंच की जरूरत होती है। निहारिका की बचपन से ही मिट्टी कला के प्रति गंभीर रुझान रखती थीं और विद्यालय ने उनकी इस प्रतिभा को ऊंचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*मेहनत और मार्गदर्शन से बनती है नई पहचान*

निहारिका की इस उपलब्धि से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में उत्साह का माहौल है। निहारिका की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ऊंचे सपने देखते हैं। निहारिका नाग की तरह मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज
Featured छत्तीसगढ़
BJP नेता हत्याकांड की जांच तेज, पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Sai’ के निर्देश पर सख्त नियम लागू, अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं
Featured छत्तीसगढ़
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की शानदार पहल साड़ी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में होगी जमा।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : पति की मौत और हादसे का डर दिखाकर महिला से ऐंठे 85 लाख, ठगी का बड़ा खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : कोलकाता में बड़ा हादसा’ निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 मजदूरों की मौत
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, BCCI इमर्जिंग टूर्नामेंट में मिली जगह

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?