Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान.

Hum Vatan News
Last updated: March 30, 2026 7:40 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज चंदखुरी में देखने को मिली, जब उन्होंने एक दिव्यांग ग्रामीण की समस्या को न केवल सुना, बल्कि मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित कर मानवता और उत्तरदायी नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया।

चंदखुरी निवासी दिव्यांग श्री चंदूलाल वर्मा के लिए यह दिन जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया। वे मुख्यमंत्री से मिलने की आशा लेकर कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आगे बढ़े, तो सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक दिया गया।इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि श्री वर्मा को मंच पर बुलाया जाए। यह एक छोटा-सा निर्णय था, लेकिन चंदूलाल के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलते ही चंदूलाल ने अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि वे पहले राजमिस्त्री का कार्य करते थे, लेकिन शुगर की बीमारी और डायबिटिक फुट के कारण उनके पैरों में गंभीर समस्या हो गई, जिससे चलना-फिरना कठिन हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अब कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बैटरी संचालित ट्राईसिकल की आवश्यकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उनकी पूरी बात सुनी और तत्काल सहायता राशि प्रदान करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें शीघ्र मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का त्वरित पालन सुनिश्चित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस ने तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कर चंदूलाल वर्मा को मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराया।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए चंदूलाल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि “मैंने सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री मुझसे मिलेंगे और मेरी समस्या का इतना जल्दी समाधान हो जाएगा। मैं उनका दिल से आभारी हूँ। धन्यवाद विष्णु भईया।”

यह घटना केवल एक व्यक्ति की सहायता भर नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक संवेदनशीलता, पहुंच और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार सुशासन के उस मॉडल को मजबूत करता है, जिसमें हर जरूरतमंद की आवाज सीधे शासन तक पहुंचती है और समाधान भी उतनी ही तेजी से मिलता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन सफल, जंगल से हथियार और लाखों रुपये की बरामदगी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : श्रमिक परिवारों के बच्चों को मुफ्त पढ़ाई का मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई
Featured छत्तीसगढ़
Jharkhand Road Accident: Horrific collision between a truck and a pickup in Ramgarh.
Jharkhand Road Accident : रामगढ़ सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
Featured national
डेब्यू से पहले बढ़ी Vaibhav Suryavanshi’ की इंतजार की घड़ियां, कप्तान श्रेयस अय्यर पर चयन का दबाव
Featured खेल
Ketan Murder Case: Father speaks against daughter, says justice comes first.
Ketan Agarwal Murder Case : सिया के पिता बोले- दोषी है तो कानून दे सख्त सजा
Featured national
CG NEWS : जेल के बाहर आरोपी के हाथ में मोबाइल’ सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Featured छत्तीसगढ़
Donald Trump Approval Rating
Donald Trump Approval Rating : टैरिफ, ईरान युद्ध और विदेश नीति पर घटा ट्रंप पर दुनिया का भरोसा
Featured international
CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में रेलवे का बड़ा फैसला, अधोसंरचना कार्य के चलते 10 ट्रेनें निरस्त
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हंगामा, सूची से नाम गायब होने पर मां-बेटी का आत्मदाह प्रयास

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : गर्मी और उमस से लोग परेशान, कल से प्रदेशभर में तेज बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : माध्यमिक शिक्षा मंडल का बड़ा अपडेट, पुनर्मूल्यांकन से मेरिट सूची में हुआ बदलाव

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?