Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा.

Hum Vatan News
Last updated: June 23, 2026 8:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 23 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित वृक्षारोपण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह में शामिल होकर रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए खेल और पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र निर्माण के दो महत्वपूर्ण आधार बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा प्रस्तुत किया है। इसी राष्ट्रीय संकल्प और आकांक्षा को प्रतीकात्मक रूप से अभिव्यक्त करने के लिए कार्यक्रम में 2036 पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल वृक्षारोपण अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, हरित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में खेलों के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक अधोसंरचना विकसित की जा रही है ताकि युवा अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर सकें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की सफल मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। वहीं बस्तर ओलंपिक जैसे अभिनव आयोजन ने दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दी है। इस वर्ष बस्तर ओलंपिक में लाखों युवाओं ने भाग लेकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है, जो प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल क्षेत्र में विशेष बजट प्रावधान कर रही है। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानजनक प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अधिक आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने देश में खेल संस्कृति को नई पहचान दी है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अपार प्रतिभा है और सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक की सफलता के बाद अब सरगुजा ओलंपिक का आयोजन भी युवाओं को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पाण्डेय, बीएसएफ के आईजी श्री संजय पंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलने जा रहे ये बड़े नियम’ LPG सिलेंडर, टैक्स रिटर्न और बैंकिंग से जुड़े बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानें पूरी डिटेल
Featured देश - विदेश
CG News : रायपुर के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस की छापेमारी, 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात’ दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक सामग्री
Featured छत्तीसगढ़
Bilaspur Khaparganj Violence : बिलासपुर के खपरगंज में विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव के बाद मचा हड़कंप’ भारी पुलिस बल तैनात, 16 संदिग्ध हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी प्रशासनिक सेवा, IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई कर लंदन में भी किया काम
Featured national
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही
automobile
Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा को मिला 10 साल पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल का ऑफर!
Featured मनोरंजन
Women’s Asia Cup 2026: 3.5 ओवर में 3 विकेट लेकर मिताली ने मचाया कहर, श्रीलंका ने UAE को चटाई धूल
Featured खेल
Nepal Flood: तबाही के बाद नेपाल पर मंडराया स्वास्थ्य संकट, 579+ शव बरामद; अस्पताल हुए फुल
Featured international

You Might Also Like Related

High Court
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति पर लगाई मुहर, बिलासपुर से लेकर कोरबा-दुर्ग और रायपुर तक मिली नई जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : मैनपाट में बारिश बनी आफत, तेज बहाव में बह गए बाइक सवार युवक-युवती’ करीब एक किलोमीटर दूर युवती का हुआ रेस्क्यू, युवक लापता

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लगातार 5 दिन बरसेंगे बादल’ गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?