Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: China’s Move: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी! पाकिस्तान को सौंपी हंगोर क्लास की तीसरी पनडुब्बी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » China’s Move: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी! पाकिस्तान को सौंपी हंगोर क्लास की तीसरी पनडुब्बी

देश - विदेश

China’s Move: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी! पाकिस्तान को सौंपी हंगोर क्लास की तीसरी पनडुब्बी

Hum Vatan News
Last updated: August 17, 2025 3:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बीजिंग- चीन ने पाकिस्तान को सौंपी जाने वाले 8 नई उन्नत हंगोर क्लास की पनडुब्बियों में से तीसरी पनडुब्बी उसे सौंप दी है। बीजिंग का यह कदम इस्लामाबाद की नौसैनिक ताकत को बढ़ना और हिंद महासागर में पाकिस्तान की बढ़ती उपस्थिति को समर्थन देना है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बताया कि हंगोर श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी का जलावतरण समारोह बृहस्पतिवार को मध्य चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में आयोजित किया गया था।

Contents
जानें चीन ने कब सौंपी थी दूसरी पनडुब्बीअत्याधुनिक हथियारों से लैस है पनडुब्बीक्या कहती है रिपोर्टक्या बोले चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ?

जानें चीन ने कब सौंपी थी दूसरी पनडुब्बी

चीन की ओर से पाकिस्तान के लिए बनाई जा रही 8 पनडुब्बियों में से दूसरी पनडुब्बी इस साल मार्च में सौंपी गई थी। यह उन 4 आधुनिक नौसैनिक लड़ाकू पोत के अतिरिक्त हैं जिन्हें चीन ने पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान को दिया है। यह आपूर्ति अरब सागर में चीनी नौसेना के निरंतर विस्तार के बीच पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत को बढ़ाने के उसके प्रयासों का हिस्सा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अत्याधुनिक हथियारों से लैस है पनडुब्बी

समाचार पत्र में पाकिस्तान के रक्षा विभाग के एक बयान के हवाले से बताया कि तीसरी पनडुब्बी के जलावतरण के अवसर पर पाकिस्तान के उप नौसेना प्रमुख प्रोजेक्ट-2 वाइस एडमिरल अब्दुल समद ने कहा कि हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी के अत्याधुनिक हथियार और उन्नत सेंसर क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को बनाए रखने और समुद्री स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या कहती है रिपोर्ट

‘स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान’ (सिपरी) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान के 81 प्रतिशत से अधिक सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति की है। ‘एसआईपीआरआई’ (सिपरी) के डेटाबेस के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में पाकिस्तान की ओर से दिए गए कुछ प्रमुख ऑर्डर में देश का पहला जासूसी जहाज (रिजवान), 600 से अधिक वीटी-चार युद्धक टैंक और 36 जे-10 सीई साढ़े चार-पीढ़ी के लड़ाकू विमान शामिल हैं। चीन ने 2022 में पाकिस्तानी वायुसेना को बहुउद्देशीय जे-10सीई लड़ाकू विमानों की पहली खेप सौंपी थी जो दोनों देशों द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के अतिरिक्त है। पाकिस्तान ने भारत के साथ हालिया संघर्ष में इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था।

क्या बोले चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ?

चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ झांग जुनशे ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ को बताया कि हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी की विशेषता इसकी पानी के नीचे मजबूत लड़ाकू क्षमता है जिनमें व्यापक सेंसर प्रणाली, उत्कृष्ट ‘स्टील्थ’ विशेषताएं, उच्च गतिशीलता, एक बार ईंधन भरने के बाद लंबे समय तक जल के नीचे रहने की क्षमता और भीषण मारक क्षमता शामिल है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता: साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Digital Fraud of Rs 45 lakh : वित्त मंत्री और सचिन तेंदुलकर के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से लाखों की लूट
Featured छत्तीसगढ़
Big Police Action : IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़ ‘सायलेंट 777’ के जरिए खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबोचा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Big Change In South Politics : ‘थलापति’ का सियासी धमाका’ तमिलनाडु में TVK आगे, केरल में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Raghav Chadha President Meeting
Featuredदेश - विदेश

Raghav Chadha President Meeting : राघव चड्ढा का राष्ट्रपति भवन दौरा , कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे अहम मुलाकात

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Mamata Banerjee Reaction
Featuredदेश - विदेश

Mamata Banerjee Reaction : हार मानने से इनकार , ममता बनर्जी ने कहा— “हताश न हों कार्यकर्ता, हम अभी भी 170 सीटों पर आगे हैं”

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?