Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CJP Protest : शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की नहीं मिली इजाजत, अभिजीत दीपके ने दी ‘जेल भरो आंदोलन’ की चेतावनी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CJP Protest : शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की नहीं मिली इजाजत, अभिजीत दीपके ने दी ‘जेल भरो आंदोलन’ की चेतावनी

Featuredदेश - विदेश

CJP Protest : शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की नहीं मिली इजाजत, अभिजीत दीपके ने दी ‘जेल भरो आंदोलन’ की चेतावनी

Hum Vatan News
Last updated: September 28, 2026 10:25 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CJP Protest: मुंबई में 2 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की थी। पार्टी का कहना है कि अगर उसे प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई तो गांधी जयंती के दिन मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Contents
2 अक्टूबर को प्रदर्शन का किया था ऐलानअनुमति नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलनमुंबई पुलिस ने क्या कहा?शिवाजी पार्क को लेकर पुलिस ने बताई वजह

2 अक्टूबर को प्रदर्शन का किया था ऐलान

CJP की ओर से पहले घोषणा की गई थी कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त 26 सितंबर तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने कहा था कि इस आंदोलन की शुरुआत मुंबई से होगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CJP ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदर्शन करने के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों की आवाज दबाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी ने आरोप लगाया कि पहले ‘वोट देने के अधिकार’ और अब ‘प्रदर्शन करने के अधिकार’ को निशाना बनाया जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अनुमति नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलन

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शन का अधिकार नहीं दिया गया तो गांधी जयंती के दिन मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ किया जाएगा।

यह ऐलान मुंबई पुलिस की ओर से प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दिए जाने के बाद सामने आया है।

LPU में छात्रा से दुष्कर्म के दावे पर प्रदर्शन, कैंपस में आगजनी-तोड़फोड़, सड़कों पर उतरे छात्र

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस के मुताबिक, शिवाजी पार्क में सभा की अनुमति देने का अधिकार उसके पास नहीं है। पुलिस ने इसके लिए 4 जनवरी 2013 के बॉम्बे हाई कोर्ट के PIL 116/2009 के फैसले और महाराष्ट्र सरकार के 20 जनवरी 2016 के आदेश का हवाला दिया है।

पुलिस की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि आवेदक अजिंक्य शिंदे को इस संबंध में जानकारी दी गई है। साथ ही उन्हें मुंबई शहर में प्रदर्शन के लिए किसी दूसरी जगह की तलाश करने और वहां प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई है।

शिवाजी पार्क को लेकर पुलिस ने बताई वजह

मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि शिवाजी पार्क साइलेंस जोन और रिहायशी क्षेत्र में आता है। पुलिस के अनुसार, वहां प्रदर्शन होने पर शोर की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दूसरी जगह के लिए आवेदन मिलने पर उस पर नियमों के मुताबिक विचार किया जाएगा।

फिलहाल CJP की ओर से 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रस्तावित कार्यक्रम और उसके बाद घोषित ‘जेल भरो आंदोलन’ को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Pitru Paksha 2026 : पितृ पक्ष में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, नौकरी-कारोबार और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
Featured religion
Shahi Masjid Controversy : उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने फिर पकड़ा तूल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर
Featured national
CG News : बाढ़ में जिंदगी और मौत के बीच फंसे 6 कर्मचारी, हेलीकॉप्टर से किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
Featured छत्तीसगढ़
Health News : घर पर BP चेक करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, गलत तरीके से बदल सकती है रीडिंग
Featured health
Chhattisgarh Weather Update
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून की वापसी के संकेत, जानिए किन जिलों में कितनी बारिश हुई
Featured छत्तीसगढ़
Vivo V80
Vivo V80 India Launch: 7,200mAh बैटरी और Zeiss कैमरे के साथ जल्द देगा दस्तक
Featured tech
28 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
LPU में छात्रा से दुष्कर्म के दावे पर प्रदर्शन, कैंपस में आगजनी-तोड़फोड़, सड़कों पर उतरे छात्र
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने VIDEO जारी कर उठाए सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : लॉज में युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची FSL टीम, जांच जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?