Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CM साय ने धमतरी में की समीक्षा बैठक: ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी और तन्मयता से काम करने दिए निर्देश, कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CM साय ने धमतरी में की समीक्षा बैठक: ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी और तन्मयता से काम करने दिए निर्देश, कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ

Featuredछत्तीसगढ़

CM साय ने धमतरी में की समीक्षा बैठक: ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी और तन्मयता से काम करने दिए निर्देश, कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ

Hum Vatan News
Last updated: May 31, 2025 9:49 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ इसे परिणाम तक ले जाएं। मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और धमतरी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

Contents
राजस्व विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को दें बढ़ावा – CM सायफ्लैगशिप योजनाओं पर दें ध्यानशिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर जोरअंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के समापन पर कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान का यह सिलसिला थमना नहीं चाहिए। जन-जन से संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान निरंतर जारी रहना चाहिए। अधिकारी कड़ी मेहनत और नवाचारी तरीकों से लोगों की समस्याओं का समाधान करें। आम जनता को देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है। उन्होंने कहा कि राजस्व त्रुटि सुधार जैसे कामों में अधिकारियों-कर्मचारियों से ही गलती होती है, लेकिन इसका नुकसान आम लोगों को होता है और उन्हें ही परेशान होना पड़ता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राजस्व विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को दें बढ़ावा – CM साय

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और समय प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सक्रिय तहसीलदारों वाले क्षेत्रों में राजस्व प्रकरण कम लंबित रहते हैं। साथ ही, अधिकारियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनके कार्यों को न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

फ्लैगशिप योजनाओं पर दें ध्यान

मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम आवास, और जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। साथ ही, नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार धमतरी और रायपुर में पर्यटन स्थल विकसित करने की संभावनाओं को तलाशने को कहा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर जोर

मुख्यमंत्री ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने दंतेवाड़ा का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां डीईओ के बेहतर प्रदर्शन के कारण दसवीं और बारहवीं के परिणाम शानदार रहे, जिसकी प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में प्रशंसा की। स्वास्थ्य विभाग में सतत मॉनिटरिंग और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साथ ही कृषि प्रधान धमतरी और रायपुर जिले में खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर बल दिया।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को साझा करने को कहा, ताकि राज्य स्तर पर सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रत्येक जिले का रिपोर्ट कार्ड उनके पास है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान अधिकारियों ने बड़ी संख्या में आए आवेदनों का समयबद्ध समाधान किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छा काम करने पर पुरस्कार और काम नहीं करेंगे तो उनकी खैर नहीं होगी।

इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव बसव राजु एस. सहित रायपुर और धमतरी के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : कोयला लेवी केस में बढ़ी सख्ती’ हाईकोर्ट के फैसले के बाद रानू साहू की मुश्किलें और गहरी
Featured छत्तीसगढ़
Female Naxalite Surrender
Female Naxalite Surrender : नक्सलवाद का ‘फुल स्टॉप’ ,13 साल बाद रावघाट कमेटी मेंबर उर्मिला ने किया सरेंडर
Featured छत्तीसगढ़
Murder Case
Murder Case : रिश्तों का कत्ल , कलयुगी भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पटवारी ऑफिस में घुसकर मारपीट,, कर्मचारियों पर हमला
Featured छत्तीसगढ़
सुप्रीम कोर्ट से Amit Jogi को बड़ी राहत, सरेंडर पर लगी रोक
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS: 24 घंटे में पलटा फैसला: कर्मचारियों की राजनीति पर सरकार बैकफुट पर
Featured छत्तीसगढ़
Badrinath Dham
Badrinath Dham : बदरीनाथ धाम के कपाट खुले , ‘जय बदरीविशाल’ के जयकारों से गूंजी बदरीपुरी, चारधाम यात्रा पूर्ण
Featured देश - विदेश
Horoscope
23 April 2026 Horoscope : वृषभ राशि के जातकों को करियर में मिलने वाली है नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion

You Might Also Like Related

Trump Admin Iran War 2026
Featuredदेश - विदेश

Trump Admin Iran War 2026 : पेंटागन में बड़ा धमाका , नौसेना सचिव जॉन फेलन का इस्तीफा, ईरान युद्ध के बीच पद छोड़ा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Mamata Banerjee Election News
Featuredदेश - विदेश

Election News : तदान शुरू , पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग जारी, 3.6 करोड़ वोटर्स करेंगे फैसला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम…लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?