Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CM साय ने बस्तर पंडुम 2025 के प्रतीक चिन्ह का किया विमोचन, आज से लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CM साय ने बस्तर पंडुम 2025 के प्रतीक चिन्ह का किया विमोचन, आज से लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन

Featuredछत्तीसगढ़

CM साय ने बस्तर पंडुम 2025 के प्रतीक चिन्ह का किया विमोचन, आज से लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन

Hum Vatan News
Last updated: March 12, 2025 4:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में आज बस्तर पंडुम 2025 के प्रतिक चिन्ह का विमोचन किया. इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक लता उसेंडी, विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे.

Contents
7 प्रमुख विधाओं पर केंद्रित होगा आयोजनबस्तर की लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शनबस्तर की संस्कृति को सहेजने का सुनहरा अवसर

आज से बस्तर पंडुम 2025 का भव्य आगाज होने जा रहा है. यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान और प्रोत्साहन भी देगा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

Raipur News: ये कैसी मां! 2 महीने की मासूम को झाड़ियों में फेंका

- Advertisement -
HTML5 Icon

7 प्रमुख विधाओं पर केंद्रित होगा आयोजन

‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ में जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण, शिल्प-चित्रकला और जनजातीय व्यंजन एवं पारंपरिक पेय से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. ये स्पर्धाएं तीन चरणों में संपन्न होंगी. जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 20 मार्च, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता दंतेवाड़ा में 1 से 3 अप्रैल तक सम्पन्न होगी. प्रत्येक स्तर पर प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे.

होली के दिन बदला जुम्मे की नमाज का समय, वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिदों के पदाधिकारी को भेजा पत्र

बस्तर की लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन

इस महोत्सव में बस्तर की पारंपरिक नृत्य-शैली, गीत, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण और पारंपरिक व्यंजनों का शानदार प्रदर्शन होगा. प्रतियोगियों के प्रदर्शन को मौलिकता, पारंपरिकता और प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए जाएंगे. आयोजन में समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा. प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए एक विशेष समिति बनाई गई है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आदिवासी समाज के वरिष्ठ मुखिया, पुजारी और अनुभवी कलाकार शामिल रहेंगे. इससे प्रतियोगिता में पारदर्शिता बनी रहेगी और पारंपरिक लोककला को न्याय मिलेगा.

बस्तर की संस्कृति को सहेजने का सुनहरा अवसर

‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ सिर्फ एक महोत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने तथा उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास है. यह आयोजन बस्तर के कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपनी कला और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ एक नई पहचान भी बना सकेंगे. छत्तीसगढ़ की अनमोल विरासत को जीवंत रखने का यह महोत्सव प्रत्येक नागरिक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहेगा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह सहित विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री…. चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु भ्रमण और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने का मिलेगा अवसर. प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रेलवे सुरंग में ट्रैक पर घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद किया नजारा
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पटवारी पर ऑफिस में जानलेवा हमला’ लोहे की रॉड से सिर पर वार, घटना का वीडियो सामने आया
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : महापौर के कार से उतरते ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा वाहन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण के निजीकरण का विरोध तेज, टाटा पावर को जिम्मेदारी देने की तैयारी पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें’ eKYC में नाम गलत मिला तो रुक सकता है सत्यापन, पहले कर लें जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?