Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुंबई में निवेशकों से मिलेंगे सीएम विष्णुदेव साय, बताएंगे छत्तीसगढ़ की संभावनाएं
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुंबई में निवेशकों से मिलेंगे सीएम विष्णुदेव साय, बताएंगे छत्तीसगढ़ की संभावनाएं

छत्तीसगढ़

मुंबई में निवेशकों से मिलेंगे सीएम विष्णुदेव साय, बताएंगे छत्तीसगढ़ की संभावनाएं

Hum Vatan News
Last updated: April 22, 2025 11:48 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएं और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे.

मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया गया है. यह शो देश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहां उत्पादन, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शामिल होते हैं. मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा करेंगे. इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत इस्पात उद्योग के लिए विकसित अधोसंरचना, नवाचार, और दीर्घकालिक योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे. इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे. इस बैठक में औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी भ्रमण करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन, और निवेश के बहुआयामी अवसरों की जानकारी मिलेगी. यह पवेलियन निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. मुख्यमंत्री साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से संवाद करेंगे. वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह सहित विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री…. चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु भ्रमण और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने का मिलेगा अवसर. प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रेलवे सुरंग में ट्रैक पर घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद किया नजारा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : पटवारी पर ऑफिस में जानलेवा हमला’ लोहे की रॉड से सिर पर वार, घटना का वीडियो सामने आया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : महापौर के कार से उतरते ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा वाहन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण के निजीकरण का विरोध तेज, टाटा पावर को जिम्मेदारी देने की तैयारी पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?