Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Commonwealth Games 2030 : कैबिनेट ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए भारत की दावेदारी को मंजूरी दी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Commonwealth Games 2030 : कैबिनेट ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए भारत की दावेदारी को मंजूरी दी

खेल

Commonwealth Games 2030 : कैबिनेट ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए भारत की दावेदारी को मंजूरी दी

Hum Vatan News
Last updated: August 27, 2025 6:05 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए बोली लगाने के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दावेदारी के लिये बोली जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। IOA अगले 48 घंटे में प्रक्रिया पूरी कर सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स की आमसभा नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्लास्गो में मेजबान देश पर फैसला लेगी। कनाडा के वित्तीय कारणों से पीछे हटने के बाद भारत की मेजबानी की संभावना प्रबल हो गई है। कैबिनेट बैठक के बाद जारी PIB के बयान में कहा गया कि भारत की ओर से कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए अहमदाबाद की दावेदारी पेश की जाएगी।

Contents
मेजबानी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर2026 में ग्लासगो में होगा आयोजन

गुजरात का अहमदाबाद वर्ल्ड लेवल स्टेडियम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं वाला एक आदर्श मेजबान शहर है। दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच खेला जा चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों के एथलीट बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार और खेलों से परे विभिन्न क्षेत्रों में अवसर सृजित होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मेजबानी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

खेलों के अलावा, भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के मौके पैदा होंगे और लाखों युवा एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा, खेल विज्ञान, आयोजन संचालन एवं प्रबंधन, रसद एवं परिवहन समन्वयक, प्रसारण एवं मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, जनसंपर्क एवं संचार तथा अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पेशेवरों को मौके मिलेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस तरह के बड़े खेल आयोजन से राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना प्रबल होगी। इस आयोजन में देश के सभी हिस्सों के लोग शामिल होंगे जिससे हमारे राष्ट्र का मनोबल बढ़ेगा। यह खिलाडियों की नई पीढ़ी को खेलों को एक करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और सभी स्तरों पर खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

2026 में ग्लासगो में होगा आयोजन

बता दें, 2010 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर चुका है। नई दिल्ली में गेम्स का आयोजन हुआ था, जिसमें भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 2026 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जाएगा। साल 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में CWG का आयोजन हुआ था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
Featured छत्तीसगढ़
आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredखेल

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर को था बुखार, फिर भी बल्ले से मचाया धमाल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

MS Dhoni: क्या आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे एमएस धोनी? माही ने बताया कब लेंगे फैसला

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredखेल

India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?