Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: iPhone खरीदने को लेकर विवाद, 19 साल के बेटे ने पहाड़ी से लगाई छलांग; बचाने में माता-पिता की भी गई जान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » iPhone खरीदने को लेकर विवाद, 19 साल के बेटे ने पहाड़ी से लगाई छलांग; बचाने में माता-पिता की भी गई जान

Featurednationalदेश - विदेश

iPhone खरीदने को लेकर विवाद, 19 साल के बेटे ने पहाड़ी से लगाई छलांग; बचाने में माता-पिता की भी गई जान

Hum Vatan News
Last updated: August 22, 2026 2:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

संभाजीनगर.  महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां iPhone की चाहत को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक पहाड़ी पर पहुंच गया। बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता के सामने ही युवक चट्टान से नीचे गिर गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी पहाड़ी से गिर गए। वहीं, पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई।

Contents
iPhone की EMI को लेकर हुआ था विवादग्रामीणों और पुलिस ने समझाने की कोशिश कीबेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिरेपुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

BJP President Nitin Nabin Meeting: नितिन नवीन की नई टीम एक्टिव, पहली बैठक में 2027 के 7 राज्यों के चुनाव और 2029 लोकसभा पर चर्चा

- Advertisement -
HTML5 Icon

iPhone की EMI को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, देवलाली परिसर की खवड़िया पहाड़ी पर यह घटना हुई। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुणाल अपने माता-पिता से iPhone की EMI भरने के लिए पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ और पिता ने उसे डांट दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से निकल गया और खवड़िया पहाड़ी पहुंच गया। जब परिवार को उसके पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिली तो उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए।

ग्रामीणों और पुलिस ने समझाने की कोशिश की

कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण, सरपंच, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन वह पहाड़ी से नीचे आने को तैयार नहीं था।

बताया गया कि पहाड़ी काफी ऊंची और खड़ी चट्टानों वाली है, जिसके नीचे गहरी खाई है। इसी दौरान कुणाल ने पहाड़ी से छलांग लगा दी।

छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर बड़ा कदम, 27 अगस्त की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिरे

बेटे को छलांग लगाते देख पिता ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। दोनों को गिरता देख मां संगीता सदमे में आ गईं। इसके कुछ देर बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक प्रयास किए गए, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे के बाद पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों के सामने देखा। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

iPhone खरीदने और उसकी EMI को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही समय में पूरे परिवार के लिए ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसमें माता-पिता और उनके बेटे तीनों की जान चली गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : चंगाई सभा के आयोजन पर उठे सवाल, विरोध के बाद दर्ज हुई FIR; जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG News : पेड़ काटते वक्त हुआ बड़ा हादसा, 33KV हाईवोल्टेज लाइन ने ली ग्रामीण की जान
Featured छत्तीसगढ़
Shubman Gill Practice: दूसरे टेस्ट से पहले गिल का खास अभ्यास, बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ फुटवर्क सुधारने पर दिया जोर
Featured खेल
Israel Turkey Tension : गाजा फ्लोटिला विवाद में नेतन्याहू पर शिकंजा, तुर्किए ने रेड नोटिस की मांग की
Featured देश - विदेश
Jaipur Road Accident: सड़क किनारे फसल सुखा रहे थे 4 लोग, तभी आई तेज रफ्तार SUV और मचा दिया मौत का तांडव
Featured national
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत कर्मचारियों के बीच खूनी विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया हमला
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : बलरामपुर में आधी रात मचा हड़कंप, मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई’ 3 की मौत, 7 घायल
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर बड़ा कदम, 27 अगस्त की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Indore Hospitals Water Contamination: MY समेत 6 अस्पतालों का पानी दूषित, E-Coli और कॉलिफॉर्म मिलने से उठे गंभीर सवाल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featurednational

BJP President Nitin Nabin Meeting: नितिन नवीन की नई टीम एक्टिव, पहली बैठक में 2027 के 7 राज्यों के चुनाव और 2029 लोकसभा पर चर्चा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

IGKV Paper Leak Case : छत्तीसगढ़ में पेपर लीक पर बड़ा प्रहार’ IGKV मामले में 6 गिरफ्तार, जांच में सामने आए कई राज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?