Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: COP30 : ब्राजील के बेलेम में क्लाइमेट समिट स्थल पर अफरातफरी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » COP30 : ब्राजील के बेलेम में क्लाइमेट समिट स्थल पर अफरातफरी

Featuredदेश - विदेश

COP30 : ब्राजील के बेलेम में क्लाइमेट समिट स्थल पर अफरातफरी

Hum Vatan News
Last updated: November 21, 2025 12:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
COP30
COP30
SHARE
× Popup Image

ब्राजील। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP30 के दौरान गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ब्राजील के बेलेम शहर स्थित समिट के मुख्य वेन्यू में आग लग गई। इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं, जबकि हजारों की संख्या में मौजूद प्रतिनिधि सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए गए। भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी आग लगने के समय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ उसी परिसर में मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

CG Teacher News: स्कूलों में आवारा कुत्तों पर नजर रखने का निर्देश, शिक्षकों में नाराजगी तेज

घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) की है। आग सम्मेलन स्थल के एक कन्वेंशन हॉल के अंदर स्थित एक पवेलियन में अचानक भड़क उठी। उस वक्त पवेलियन में 190 से अधिक देशों से आए करीब 50,000 से ज्यादा राजनयिक, पत्रकार, पर्यावरण विशेषज्ञ और एक्टिविस्ट मौजूद थे। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर लोगों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

दमकल विभाग के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और हॉल को खाली करा दिया गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग का कारण संभवतः इलेक्ट्रिक शॉर्ट-सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग के कारण पवेलियन के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पुष्टि की है कि मंत्री भूपेंद्र यादव और उनके साथ मौजूद अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारतीय दल ने घटना स्थल से बाहरी क्षेत्र में पहुंचकर आगे की कार्रवाइयों की जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखा।

आगकी घटना के बाद COP30 आयोजन समिति ने बयान जारी कर कहा कि सभी घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है और अगली बैठकों के लिए पवेलियन की व्यवस्था की समीक्षा होगी।

घटना के चलते सम्मेलन का कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिया गया, हालांकि उम्मीद है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद चर्चा सत्रों को पुनः शुरू किया जाएगा। COP30 में दुनिया भर के देशों के प्रतिनिधि जलवायु संकट, कार्बन उत्सर्जन में कटौती और ग्रीन फंडिंग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए जुटे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Islamabad Hospital Fire
Featuredinternational

Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?