Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: क्रिकेटर यश दयाल ने यौन शोषण मामले में HC में याचिका दायर की, पीड़िता पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » क्रिकेटर यश दयाल ने यौन शोषण मामले में HC में याचिका दायर की, पीड़िता पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

Featuredखेल

क्रिकेटर यश दयाल ने यौन शोषण मामले में HC में याचिका दायर की, पीड़िता पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

Hum Vatan News
Last updated: July 10, 2025 4:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

क्रिकेटर यश दयाल ने यौन शोषण मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने याचिका दायर कर पीड़िता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. यश दयाल के खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. उन पर बीएनएस की धारा 69 में एफआईआर दर्ज हुई है. यश दयाल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की है. यश दयाल ने वकील के माध्यम से प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में पीड़िता के खिलाफ तहरीर दी है.

Contents
यश दयाल पर गंभीर आरोपयश के कई लड़कियों से रिश्तेलड़की के पास यश के खिलाफ सबूत

यश दयाल पर गंभीर आरोप

क्रिकेटर यश दयाल को खिलाफ शादी का झांसा देकर एक लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. इस मामले में लड़की ने उन पर ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. लड़की का आरोप है कि यश दयाल के कई और लड़कियों से भी संबंध है. ये उसकी आदत है. यश के परिवार को भी इन रिश्तों के बारे में पता है. उन पर आरोप लगाने वाली लड़की का दावा है कि यश ने उनसे शादी का वादा किया था. करीब पांच साल पहले दोनों की मुलाकात हुई. फिर ये मुलाकात प्रेम में बदल गया.

- Advertisement -
HTML5 Icon

यश के कई लड़कियों से रिश्ते

यश ने अपने घरवालों से भी उस लड़की की मुलाकात कराई. ये भेंट इसीलिए कराई गई क्योंकि यश उनके साथ शादी करना चाहता था. पर जब जब शादी की बात हुई, यश इसे टालता रहा. धीरे घीरे लड़की को लगा कि यश दयाल कहीं उनसे धोखा तो नहीं कर रहे हैं. लड़की को पता चला कि यश की ज़िंदगी में वो इकलौती लड़की नहीं है. यश के तो कई और भी लड़कियों से ऐसे ही रिश्ते हैं. जैसे जैसे लड़की को यश दयाल के सच का पता चला वो टूटती गई.

- Advertisement -
HTML5 Icon

लड़की के पास यश के खिलाफ सबूत

उनका दावा है कि वो डिप्रेशन में चली गई. कई बार उन्होंने अपने को ख़त्म करने की कोशिश की. इस दौरान यश और उनके घरवाले उनसे झूठे वादे करते रहे. कहते रहे घर की बहू तो तुम ही बन कर आओगी. समय बीतता रहा. समय के साथ यश दयाल और लड़की के संबंध भी बदले. लड़की को लगा कि अब तो सारे रास्ते बंद है. फिर उन्होंने यश के खिलाफ यौन शोषण का केस कर दिया. ग़ाज़ियाबाद पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. लड़की का दावा है कि उनके पास सबूत के तौर पर कई सारे वीडियो, ऑडियो क्लिप, व्हाट्सएप चैट और फोटो भी हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Islamabad Hospital Fire
Featuredinternational

Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?